{"_id":"67de8e279a0b89603601b5d1","slug":"amaal-mallik-to-shahrukh-khan-were-in-depression-now-living-happy-life-2025-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Depression: अमाल मलिक से लेकर शाहरुख खान तक डिप्रेशन से जूझे ये कलाकार, जानिए क्या रहीं इनकी वजहें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Depression: अमाल मलिक से लेकर शाहरुख खान तक डिप्रेशन से जूझे ये कलाकार, जानिए क्या रहीं इनकी वजहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 22 Mar 2025 03:49 PM IST
सार
Artists Who Faced Depression: सिंगर अमाल मलिक से पहले कई कलाकारों ने डिप्रेशन से जूझने की बात कही है। आज हम उन कलाकार के बारे में बताएंगे जो डिप्रेशन से जूझ चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अमाल शाहरुख
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
20 मार्च को सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपने डिप्रेशन की बीमारी का जिक्र किया। हालांकि कुछ ही घंटों बाद अमाल ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। यह सिर्फ अमाल मलिक ही नहीं हैं जिन्होंने डिप्रेशन से जूझने की बात कही। इससे पहले भी कई कलाकारों ने डिप्रेशन से जूझने की बात कही। आइए इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।
2 of 6
शाह रुख खान
- फोटो : यूट्यूब
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने साल 2010 में कंधे की चोट के बाद डिप्रेशन में होने की बात कही थी। शाहरुख खान को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। उन्होंने कंधे की सर्जरी कराई। इसके कुछ ही दिन बाद एक्टर ने जानकारी दी थी कि शारीरिक निष्क्रियता की वजह से उन्हें डिप्रेशन हुआ था। फिलहाल शाहरुख खान स्वस्थ हैं।
Amaal Mallik: डिप्रेशन पर पहली पोस्ट को सिंगर अमाल ने किया डिलीट, भाई अरमान संग रिश्ते को बताया अटूट
14 साल की उम्र में वरुण धवन से इंप्रेस हो गए थे यह अभिनेता
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन
बहुत ही खुश रहने वाले अभिनेता वरुण धवन भी डिप्रेशन की बीमारी से जूझ चुके हैं। वरुण ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह डिप्रेशन में थे। वरुण के मुताबिक उन्होंने 'बदलापुर' फिल्म में काम करने के दौरान कुछ चीजों को देखा, जो पहले कभी नहीं देखा था, इसलिए उन पर इसका असर पड़ा और वह डिप्रेशन में चले गए। हालांकि अब वह स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन भी उन अभिनेताओं में आते हैं, जो डिप्रेशन से जूझ चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक फिल्म के लिए तैयार नहीं थे। वह इसके लिए परफेक्शन चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपनी सेहत को नजर अंदाज करते हुए काम किया। इस गलती की वजह से एड्रेनल फटीग हुआ। इसके बाद वह 3-4 महीने तक डिप्रेशन जैसी हालत में रहे। ऋतिक रोशन अब ठीक हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।