Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Amar Singh Chamkila and Crew Actor Diljit Dosanjh Talk About On His First Love Amid Marriage Rumours
{"_id":"666e8e15be67b2fbc4004720","slug":"amar-singh-chamkila-and-crew-actor-diljit-dosanjh-talk-about-on-his-first-love-amid-marriage-rumours-2024-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: शादी की अफवाहों के बीच दिलजीत ने अपने पहले प्यार पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं सबसे ज्यादा...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Diljit Dosanjh: शादी की अफवाहों के बीच दिलजीत ने अपने पहले प्यार पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं सबसे ज्यादा...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:34 PM IST
सार
दिलजीत दोसांझ से हाल ही में एक बातचीत में उनके पहले प्यार के बारे में पूछा गया। इस पर गायक ने चलाकी से जवाब देते हुए कहा कि उनकी पहली प्यार वही हैं। दिलजीत ने कहा, 'मैं खुद से प्यार करता हूं। मैं खुद से पागलों की तरह प्यार करता हूं।'
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिन उनकी शादी और बच्चे की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। मगर उन्होंने इस खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं दी थी। दिलजीत अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं। मगर हाल ही में अभिनेता ने अपने पहले प्यार के बारे में बात की है। उनसे हाल ही में उनके पहले प्यार के बारे में पूछा गया इसपर उन्होंने चतुराई दिखाते हुए अपना नाम लिया।
2 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत दोसांझ से हाल ही में एक बातचीत में उनके पहले प्यार के बारे में पूछा गया। इस पर गायक ने चलाकी से जवाब देते हुए कहा कि उनकी पहली प्यार वही हैं। दिलजीत ने कहा, 'मैं खुद से प्यार करता हूं। मैं खुद से पागलों की तरह प्यार करता हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। तो मुझे लगता है कि मेरा पहला प्यार तो मैं ही हूं।'
वहीं, जब उनसे निस्वार्थ प्रेम के बारे में पूछा गया तो दिलजीत ने कहा, 'मेरा मानना है कि दूसरों से प्यार करने से पहले खुद से प्यार करना चाहिए। पहले अपना ख्याल रखें। अगर आप पहले खुद को प्यार नहीं करेंगे और अपना ख्याल नहीं रखेंगे, तो आप किसी और को भी वह प्यार कैसे देंगे?' इस दौरान उनसे आज के प्यार और ओल्ड स्कूल लव के बारे में भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ प्रेम भी विकसित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत ने कहा, 'पहले सिर्फ दूरदर्शन हुआ करता था, यह एकमात्र चैनल था, जो हमारे पास था। अब, बहुत सारे चैनल हैं। इसी तरह, खाने की पसंद भी बदल गई है। लोगों के बातचीत करने का तरीका बदल गया है, युग बदल गया है।' गायक-अभिनेता ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हमें सबसे पहले खुद से प्यार करना चाहिए। किसी विमान में जब कोई गलत अनुभव करता है, तो आपको दूसरों की मदद करने से पहले खुद की मदद करने के लिए कहा जाता है। इसी तरह, खुद से प्यार करें। अगर कोई व्यक्ति खुद से प्यार नहीं कर सकता, तो वह किसी और से प्यार या सम्मान नहीं कर सकता।'
विज्ञापन
5 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत की लव लाइफ पर तब से सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, जब उनके एक अनाम दोस्त ने मीडिया को बताया था कि दिलजीत की पत्नी और बच्चा है। उन्होंने कहा था, 'उनकी पत्नी एक अमेरिकी-भारतीय हैं और उनका एक बेटा है। उनके माता-पिता लुधियाना में रहते हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।