अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं। निजी जिंदगी को लेकर भी परणीति खूब लाइमलाइट में रहती हैं। बीते वर्ष उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी रचाई। दोनों भव्य आयोजन में उदयरपुर में विवाह बंधन में बंधे। शादी से पहले परिणीति को राजनीति में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं थी। यहां तक कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह दावा किया था कि वह किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं रचाएंगी। हालांकि, परी की शादी न सिर्फ राजनीतिक शख्सियत से हुई है, बल्कि अब राजनीति में भी अभिनेत्री दिलचस्पी लेने लगी हैं।
Parineeti Chopra: राघव चड्ढा से शादी के बाद परिणीति को हुई राजनीति में दिलचस्पी, लेकिन पति से है यह शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने एक बातचीत के दौरान कहा कि अब वह राजनीति में दिलचस्पी लेने लगी हैं। इस दौरान परिणीति ने राघव के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया, जब उन्हें राघव चड्ढा के काम को लेकर बिल्कुल जानकारी नहीं थी। परिणीति ने स्वीकार किया कि अब वह राजनीति को फॉलो करती हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'अब तो करना पड़ता है'।
हालांकि, परिणीति को अपने पति राघव से एक शिकायत है। अभिनेत्री ने कहा, 'मेरी शिकायत ये है कि वो एंटरटेनमेंट में दिलचस्पी नहीं लेते।' जब परिणीति से पूछा गया कि राघव ने आखिरी बार कौन सा सिनेमा देखा तो अभिनेत्री ने कहा, 'भगवान ही जाने। या फिर सिर्फ उन्हीं को पता है।'
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने खोला इंडस्ट्री का राज, कहा- 'हीरो को एक फिल्म में जितना मिलता था, उतना हमें..'
परिणीति ने खुलासा किया कि राघव को फिल्मों के बारे में कम जानकारी होने के कारण बताना पड़ा। परिणीति ने खुलासा किया कि राघव को फिल्मों की कम जानकारी है, लेकिन म्यूजिक में सही हैं। हालांकि, वह परिणीति की फिल्मों के गाने पहचान पाने में भी असफल रहे। परी ने कहा कि एक-दूसरे के प्रोफेशन को लेकर कम जानकारी सबसे शानदार चीज है। इसके कारण दोनों के बीच लाइफ को लेकर ज्यादा बातें होती हैं, जो कि अभिनेत्री को सबसे अच्छा लगता है।
Randeep Hooda: मर-मरकर पैसा कमा रही है 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', फिर भी रणदीप ने कैसे की अपने पैसों की भरपाई?
बातचीत के दौरान परिणीति ने खुलासा किया कि राघव से पहली मुलाकात के दौरान उन्हें उनके बारे में कुछ मालूम नहीं था। उन्होंने कहा, 'जो लोग पॉलिटिक्स के बारे में जानते हैं, उन्होंने जब राघव के बारे में जाना तो मेरे पास आकर कहा, 'आपकी शादी राघव से हुई है!' मैं कहती, 'हां, इसमें क्या बात है?' परिणीति ने आगे कहा कि आज वह राघव के काम के बारे में जान रही हैं। वह सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में एक हैं। वह सबसे युवा सांसद हैं। 35 साल की उम्र में वह इस पार्टी का हिस्सा हैं। उन्हें काम करते देखती हूं तो कई बार पूछती हैं, 'कैसे करते हो ये सब, अभी तो बहुत बच्चे हो! कैसे हो रहा है?'
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने किसे मारी घुमाकर लात? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो