फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra: अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने मांगी प्रियंका चोपड़ा से माफी, अनंत-राधिका की शादी में हुई थी मुलाकात

Thu, 18 Jul 2024 10:36 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 10:36 AM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा वैसे तो आज अपने जन्मदिन की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच एक और कारण से सोशल मीडिया पर उनका नाम चर्चा का विषय बन गया है। सभी जानते हैं कि प्रियंका हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आई थीं। इस दौरान एक अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने उनसे बातचीत की थी, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई और अब इस मामले पर उन्होंने माफी मांग ली है।
 
विज्ञापन
American influencer Julia Chafe apologizes to Priyanka Chopra over dissing her at Anant Radhika's wedding
प्रियंका चोपड़ा और जूलिया - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra/@juliachafe

प्रियंका चोपड़ा वैसे तो आज अपने जन्मदिन की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं, लेकिन इसी बीच एक और कारण से सोशल मीडिया पर उनका नाम चर्चा का विषय बन गया है। सभी जानते हैं कि प्रियंका हाल ही में अपने पति निक जोनस के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आई थीं। इस दौरान एक अमेरिकी इन्फ्लुएंसर ने उनसे बातचीत की थी, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई और अब इस मामले पर उन्होंने माफी मांग ली है।

American influencer Julia Chafe apologizes to Priyanka Chopra over dissing her at Anant Radhika's wedding
जूलिया चाफे - फोटो : इंस्टाग्राम @juliachafe

इन्फ्लुएंसर जूलिया चाफे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल अनंत और राधिका की शादी का एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में वो प्रियंका चोपड़ा से बात कर रही थीं, जो काफी वायरल भी हुआ था। दरअसल, इस वीडियो में जूलिया, प्रियंका से बात करते हुए पूछती हैं कि उन्होंने क्या पहना है। अभिनेत्री अपना जवाब देती है। बातचीत आगे बढ़ती है, लेकिन जूलिया उन्हें बोलने का मौका ही नहीं देती और निक जोनस पर बात करने लगती हैं।

American influencer Julia Chafe apologizes to Priyanka Chopra over dissing her at Anant Radhika's wedding
प्रियंका और निक - फोटो : PTI

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जूलिया की काफी आलोचना की थी। यूजर्स का कहना था कि जूलिया ने प्रियंका का अपमान किया। इसके बाद अब जूलिया ने एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वो इस मामले को लेकर बात करती हुई दिखाई दे रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by jewelswithjules • julia hackman chafé (@juliachafe)

विज्ञापन
विज्ञापन
American influencer Julia Chafe apologizes to Priyanka Chopra over dissing her at Anant Radhika's wedding
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

जूलिया ने अपने नए वीडियो में कहा कि मुझे लगता है कि मैंने अनंत अंबानी की शादी में प्रियंका चोपड़ा का अपमान किया था और मैं इसके बारे में सोचना बंद नहीं कर सकती। मेरे उस वीडियो को 50 मिलियन बार देखा जा चुका है। उन्होंने यूजर्स के लगाए आरोपों को सही मानते हुए कहा कि प्रियंका मुझे और भी बातें बताने की कोशिश कर रही थी, मगर मैंने उन्हें बीच में ही रोक दिया था। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका ने उनसे कहा था कि वो मुझे जानती हैं और यह मेरे लिए रेड अलर्ट की तरह था।

View this post on Instagram

A post shared by jewelswithjules • julia hackman chafé (@juliachafe)

विज्ञापन
American influencer Julia Chafe apologizes to Priyanka Chopra over dissing her at Anant Radhika's wedding
जूलिया चाफे - फोटो : इंस्टाग्राम @juliachafe

जूलिया चाफे ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को बखूबी कवर किया है। वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लगातार इस भव्य शादी से जुड़े वीडियो को साझा कर रही हैं, जिसमें वो नई-नई जानकारियां दे रही हैं। जूलिया ने कपड़े से लेकर खाने तक और गहनों से लेकर मेहमानों से मिलने तक पर वीडियो बनाए हुए हैं।

Joe-Anthony Russo: एमसीयू में रूसो ब्रदर्स की वापसी की खबर से फैंस में हलचल, दो फिल्मों को लेकर शुरू हुई बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed