बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन ने मिलकर मुंबई में एक और प्रॉपर्टी में निवेश किया है। करोड़ों रुपये की ये प्रॉपर्टी इन्होंने मुंबई के मुलुंड में खरीदी है। इस प्रोजेक्ट में करीब 10 फ्लैट हैं। ये 3 बीएचके और 4 बीएचके अपार्टमेंट हैं।
Amitabh Bachchan-Abhishek: बिग बी और अभिषेक बच्चन ने मुंबई में खरीदे 10 फ्लैट, इतने करोड़ है कीमत
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अब पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने साथ में मिलकर मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतने वर्गफीट में फैली है प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की मुंबई के मुलुंड में खरीदी गई इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक स्क्वायर यार्ड्स में जमा रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों से ये जानकारी मिली है। ये 10 अपार्टमेंट 10,216 वर्ग फीट में फैले हुए हैं। वहीं पार्किंग की बात करें तो इसमें 20 कार पार्किंग का स्पेस है।
अवासीय क्षेत्र में है प्रॉपर्टी
रियल एस्टेट कंसल्टेंट ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि अमिताभ बच्चन और उनके बेटे ने मुंबई के मुलुंड वेस्ट इलाके में 24.95 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी है। स्क्वायर यार्ड्स ने कहा कि उसने पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा ने बताया कैसे हुए दिवालिया, बोलें-मेरा बैंक बैलेंस जीरो हो गया
कितने फ्लैट अभिषेक बच्चन के?
कुल दस फ्लैट में से, आठ अपार्टमेंटों का 1,049 वर्ग फीट में हैं और दो अपार्टमेंटों का क्षेत्रफल 912 वर्ग फीट है। इस प्रॉपर्टी डील में कुल 1.50 करोड़ रुपये का स्टाम्प ड्यूटी लगी है। बयान में कहा गया है कि अभिषेक बच्चन ने इनमें से छह अपार्टमेंट 14.77 करोड़ रुपये में खरीदे और अमिताभ बच्चन ने बाकी चार अपार्टमेंट खरीदे हैं।
No Entry 2: अनीस बज्मी ने 'नो एंट्री 2' पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगा फिल्मांकन?
इस फिल्म में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों उनकी आगामी फिल्म आई वांट टू टॉक है। हाल ही में उनकी इस फिल्म का टीजर जारी हुआ। अभिषेक की आगामी फिल्म आई वांट टू टॉक है।
संबंधित वीडियो