सिनेमा की दुनिया में एक्शन फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों की संख्या काफी ज्यादा है। भारतीय सिनेप्रेमी अपने चहेते कलाकारों से काफी ज्यादा प्रेम करते हैं। ऐसे में जब उनका चहेता कलाकार एक पंच से चार-चार लोगों को धूल चटा देता है, तो वह सहज ही विश्वास कर लेते हैं। फिल्मी दुनिया में एक्शन फिल्मों का अपना एक अलग दर्शक वर्ग है। एक्शन फिल्में ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाती हैं, इसलिए हर साल कई एक्शन फिल्में बनाई भी जाती हैं। अमूमन एक्शन फिल्मों को युवा अभिनेताओं से जोड़ कर देखा जाता है, लेकिन इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें उम्रदराज अभिनेताओं ने गजब का एक्शन किया है। आज इस लेख में हम उन अभिनेताओं का जिक्र करेंगे, जिन्होंने 60 से ज्यादा के उम्र में भी इस साल पर्दे पर शानदार एक्शन करते नजर आए।
Indian Actors: अपनी उम्र को मात देते नजर आए ये सितारे, इस साल रिलीज हुई फिल्मों में जम कर किया एक्शन
आज इस लेख में हम उन अभिनेताओं का जिक्र करेंगे, जिन्होंने 60 से ज्यादा के उम्र में भी इस साल पर्दे पर शानदार एक्शन करते नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन
इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम है अमिताभ बच्चन का। बिग बी के नाम से मशहूर अभिनेता ने इस साल 27 जून को रिलीज हुई फिल्म कल्कि 2898 एडी में शानदार एक्शन किया है। अभिनेता इस फिल्म में पौराणिक महाकाव्य महाभारत के किरदार अश्वत्थामा को पर्दे पर जीवंत करते नजर आए हैं। इस फिल्म में उन्होंने प्रभास के साथ दमदार एक्शन किया है। फिल्म में कई सीन ऐसे थे, जिनमे वह प्रभास के बराबरी में नजर आए। अमिताभ इस वक्त 80 साल के हैं। उम्र के इस पड़ाव पर वह ना सिर्फ फिल्मों में सक्रिय हैं, बल्कि एक्शन करते दिख रहे हैं। ये किसी भी अभिनेता के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
रजनीकांत
रजनीकांत किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने करीब पांच दशक से दर्शकों का लगातार मनोरंजन किया है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में उन्होंने कई शानदार फिल्में की हैं। इस दौरान वह लगातार एक्शन फिल्मों में अपना जलवा बिखेरते नजर आए हैं। अभिनेता को उनके फैंस आज भी सिर्फ एक्शन फिल्में और मुख्य किरदार में ही देखना पसंद करते हैं। इस वजह से 73 साल की उम्र में भी वह फिल्मों के मुख्य किरदार और नायक का ही किरदार निभाते हैं। इस साल 9 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'लाल सलाम' में अभिनेता ने अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया था। इस साल वह कुली और वेट्टियां में भी एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।
ममूटी
72वर्षीय अभिनेता ममूटी मलयालम सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। वह पच्चीस वर्षों से भी अधिक समय से दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिसमें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और चार राज्य पुरस्कार भी शामिल हैं। सत्तर साल से भी ज्यादा की उम्र में वह न सिर्फ बतौर मुख्य अभिनेता काम कर रहे हैं, बल्कि लगातार एक्शन फिल्में भी कर रहे हैं। इस साल 23 मई 2024 को उनकी फिल्म टर्बो रिलीज हुई थी। इस फिल्म में वह उम्र के इस पड़ाव पर भी शानदार एक्शन करते नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।
कमल हासन
कमल हासन भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। उन्हें देशभर में उनके बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए काफी पसंद किया जाता है। 69 वर्षीय अभिनेता इस साल दो फिल्मों में नजर आए। उन्होंने 'कल्कि 2898 एडी' में सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई। वहीं, 'इंडियन 2' में अपने सेनापति के किरदार को आगे बढ़ाया। इंडियन 2 में उन्होंने कई दमदार एक्शन सीन्स किए हैं। फिल्म बीते 12 जुलाई को रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म के साथ ही इंडियन 3 का भी एलान किया गया है, जिसमें वह अंग्रेजों से लोहा लेते नजर आने वाले हैं।
Bollywood Actress: इन अभिनेत्रियों का अभिनय देख दर्शकों ने पीटा माथा, ओवरएक्टिंग के हर पायदान पर आईं अव्वल