दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन उम्र के इस पड़ाव पर भी काफी सक्रिय हैं। हाल में ही उन्होंने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में अपनी अदाकारी से दर्शकों को मोहित कर दिया था। वही, अब अभिनेता 'कौन बनेगा करोड़पति' के एक और सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौट आए हैं। अब हाल ही में, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह काम में काफी व्यस्त हैं, उन्होंने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक दिन की छुट्टी ली थी।
Amitabh Bachchan: काम से छुट्टी लेकर परिवार को समय दे रहे हैं बिग बी, शादीशुदा जोड़ों की दिया यह खास संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, "एक शांत दिन.. शरीर पर काम करते हुए बिताया.. और परिवार के साथ.. वह अजीब छुट्टी का दिन जब सभी लंबित कार्यों को पूरा करने की आवश्यकता होती है... पिछले कुछ दिन स्टूडियो में इतने व्यस्त रहे कि एक पूरा ब्लॉग नहीं भेज पाया.. लेकिन आने वाले दिनों में उम्मीद है कि संपर्क के लिए समय बिताने के लिए थोड़ा और समय निकाला जाएगा।"
उन्होंने कहा, "हम सभी के लिए प्रेरणा हमेशा से दर्शक और उनका प्यार और स्नेह रहा है, या उनके कमेंट, जिन पर हमारा ज्यादा ध्यान जाता है ... हां, उनके लिए एक अच्छा इंसान बनने का प्रयास हमेशा किया जाता है, और यह जारी रहेगा... आप हमें बनाते हैं... हम आपके लिए क्या बनाते हैं..."
केबीसी 16 की बात करें तो इसका पहला एपिसोड सोमवार को प्रसारित हुआ। बिग बी ने सीजन के पहले कंटेस्टेंट को हॉट सीट पर लाने से पहले उन सभी लोगों के साथ एक भावुक संदेश साझा किया, जिन्होंने केबीसी में उनके सफर को देखा और उनका समर्थन किया। अभिनेता के इस संदेश ने कुछ दर्शकों को भावुक कर दिया।
बता दें कि हाल ही में, बिग बी ने शादीशुदा जोड़ों को सलाह दी कि वे जहां भी जाएं, वीडियो जरूर बनाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह की चीजें रोमांस को जिंदा रखती हैं। “बहुत अच्छा आपने आइडिया दिया है पति पत्नी को। बिग बी ने बॉलीवुड शादियों के हवाले से कहा, भैया जितने भी पति-पत्नी हैं आप लोग, जहां जितने भी हैं, जहां कहीं भी घूमें, एक बना दीजिएगा रील।"