फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amitabh Bachchan: बेटे-बहू के तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार बिग बी ने तोड़ी चुप्पी, ब्लॉग पर लिखा नोट

Thu, 21 Nov 2024 05:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Nov 2024 05:03 PM IST
सार

Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai: लंबे समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की निजी जिंदगी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। दोनों के रिश्ते में कथित खिंचाव की खबरें भी आती रहती हैं और अटकलें लगाई जाती हैं। अटकलों के बारे में पहली बार बिग बी चुप्पी तोड़ते दिखे हैं।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares long post about speculations amid ongoing divorce rumours of Abhishek  Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादीशुदा जिंदगी को लेकर तमाम तरह की अटकलें लंबे समय से लगाई जाती रही हैं। बीते दिनों ऐसे दावे भी किए गए कि दोनों तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और न ही किसी तरह की आधिकारिक पु्ष्टि हो सकी है। बच्चन फैमिली को लेकर समय-समय पर लगाई जाती रहीं अटकलों के बीच अमिताभ बच्चन ने आज अपने ब्लॉग पर एक नोट साझा किया है। उन्होंने इसमें अटकलों के संदंर्भ में ही बात की है।

Amitabh Bachchan Shares long post about speculations amid ongoing divorce rumours of Abhishek  Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

'परिवार को लेकर कम ही बोलता हूं'

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर नियमित रूप से पोस्ट साझा करने के साथ-साथ ब्लॉग लेखन भी करते हैं। अपने हालिया ब्लॉग में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है, जो अब खबरों में छा गया है। दावा किया जा रहा है कि बिग बी ने ब्लॉग के जरिए अपने बेटे और बहू के रिश्ते को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। बिग बी ने ब्लॉग की शुरुआत इस तरह की है, 'अलग दिखने और जीवन में इसकी उपस्थिति पर यकीन करने के लिए बहुत साहस, दृढ़ विश्वास और ईमानदारी की दरकार होती है। मैं अपने परिवार को लेकर बहुत कम ही बोलता हूं, क्योंकि वह मेरा अधिकार क्षेत्र है। मैं इसकी निजता को बनाए रखता हूं'।


 
Amitabh Bachchan Shares long post about speculations amid ongoing divorce rumours of Abhishek  Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

'अटकलें तो अटकलें ही हैं'
बिग बी ने आगे लिखा है, 'अटकलें तो अटकलें ही हैं... वे बिना वेरिफिकेशन के वे असत्य अटकलें हैं...'। वेरिफिकेशन चाहने वाले अपने पेशे के लिए प्रमाण मांगते हैं। मैं तो उनकी पसंद के पेशे में होने की उनकी इच्छा को चुनौती नहीं दूंगा और मैं समाज की सेवा में उनकी कोशिशों की तराफी ही करूंगा। लेकिन असत्य.. या प्रश्न चिन्ह लगी कुछ चुनिंदा जानकारियां उनके लिए कानूनी सुरक्षा हो सकती हैं, जो सूचना देते हैं.. लेकिन संदिग्ध भरोसे का बीज भी इसी प्रतीक के साथ रोपा जाता है, जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है'।
Rifle Club: रैपर हनुमानकाइंड की डेब्यू फिल्म 'राइफल क्लब' की रिलीज डेट आई सामने, अनुराग कश्यप भी दिखाएंगे कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares long post about speculations amid ongoing divorce rumours of Abhishek  Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन-केबीसी 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

 प्रश्नवाचक चिन्ह वाले कंटेंट पर उठाए सवाल

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में प्रश्न चिन्ह (?) का हवाला देते हुए लिखा है,  'प्रश्न चिन्ह के साथ आप जो चाहें लिखें, अभिव्यक्त करें... लेकिन जब आप उसके बाद प्रश्न चिह्न लगाते हैं, तो आप न केवल यह कह रहे होते हैं कि लिखा हुआ संदिग्ध हो सकता है... बल्कि आप गुप्त रूप से यह भी चाहते हैं कि पाठक उस पर विश्वास करे और उसे आगे बढ़ाए, जिससे वह फिर से मूल्यवान साबित हो जो आपने लिखा है'।
Neelam Kothari: नीलम कोठारी ने एकता कपूर से महीनों नहीं की बात, कौन रहा वो शख्स जिसके कारण हुई अनबन?

 
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Shares long post about speculations amid ongoing divorce rumours of Abhishek  Aishwarya Rai
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

आपका काम खत्म हो गया?

आपका कंटेंट लिख जाता है। सिर्फ उस वक्त के लिए नहीं, बल्कि कई और पलों के लिए। पाठक जब उस पर प्रतिक्रिया देते हैं और फिर उस कंटेंट को विस्तार मिलता है। प्रतिक्रिया कैसी भी हो सकती है। नकारात्मक भी और भरोसे वाली भी। जो भी हो, लेखक को विश्वसनीयता प्रदान करनी चाहिए, यही लेखक का व्यवसाय है। दुनिया को झूठ या प्रश्ननाचक असत्य से भर दें और आपका काम खत्म हो गया? इस चीज ने किसी व्यक्ति या परिस्थिति को किस हद तक प्रभावित किया होगा, इसका ख्याल नहीं किया गया। अगर आपके पास कभी विवेक था तो इस तरह उसे दबा दिया गया????? इस पर मैंने प्रश्नवाचक चिन्ह लगा दिया....'। 

संबंधित वीडियो


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed