सब्सक्राइब करें

Udit Narayan: संगीत के बाद हल्दी समारोह में दिखा उदित की आवाज का जादू, शाहरुख की फिल्म का गाना गाकर बांधा समां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 09 Jul 2024 01:13 PM IST
सार

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से होने वाली है, इस बात से अब पूरी दुनिया वाकिफ है। शादी के पहले हो रहे लगातार समारोह में कई नामी हस्तियों ने शिरकत की और अब हल्दी का समारोह भी धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नायारण ने अपनी आवाज से समां बांधा और वहां पर मौजूद हर किसी का दिल जीत लिया।   

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Haldi Udit Narayan weaves melodious magic as he sings SRK romantic Veer Zaara
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट-उदित नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

Trending Videos
Anant Ambani Radhika Merchant Haldi Udit Narayan weaves melodious magic as he sings SRK romantic Veer Zaara
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट-उदित नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को मुकेश अंबानी ने घर एंटीलिया में छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी-मेहंदी सेरेमनी का भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए, जिसमें सलमान खान, सारा अली खान, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, मानुषी छिल्लर और रणवीर सिंह समेत गायक उदित नारायण भी शामिल हुए। इस दौरान उदित ने हल्दी सेरेमनी में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। वहां पर मौजूद सभी लोग उदित के गानों पर जमकर झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Haldi Udit Narayan weaves melodious magic as he sings SRK romantic Veer Zaara
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट-उदित नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न अब पूरे जोश में चल रहा है। भव्य संगीत समारोह में जस्टिन बीबर को मेहमानों के लिए परफॉर्म करते देखा। अब हल्दी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उदित नारायण ने अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा। उदित नारायण उन गायकों में से एक हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम में संगीत समारोह के बाद अब हल्दी में भी परफॉर्म किया। बता दें कि उदय ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म 'वीर जारा' का लोकप्रिय ट्रैक 'मैं यहां हूं यहां...' गाया, जिसपर वहां पर मौजूद सभी लोगों ने जमकर डांस किया। उदित का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Eina (@eina_isingh)

Anant Ambani Radhika Merchant Haldi Udit Narayan weaves melodious magic as he sings SRK romantic Veer Zaara
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट-उदित नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत-राधिकी की हल्दी समारोह में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी और उनकी वाइफ टीना अंबानी समेत कई फैमिली मेंबर्स भी शामिल हुए। राधिका के पिता वीरेन मर्चेंट, मां शैला मर्चेंट और बहन अंजली भी हल्दी में रंगी नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देर रात तक चली इस सेरेमनी में उदित नारायण और राहुल वैद्य ने परफॉर्म किया। यह फंक्शन ट्रेडिशन, म्यूजिक और सेलिब्रेशन से भरपूर रहा। इसमें एंटरटेनमेंट के साथ इमोशनल टच देने के लिए उदित ने 'मेहंदी लगा के रखना', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'बोले चूड़ियां' जैसे गाने पेश किए।
 
विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Haldi Udit Narayan weaves melodious magic as he sings SRK romantic Veer Zaara
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट-उदित नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में शादी करने वाले हैं। तीन दिन तक चलने वाली इस शादी में दूसरे दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है, जिसमें सभी मेहमान न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा, जिसमें दुनियाभर के वीआईपी मेहमान शामिल होंगे। तीनों दिन के यह कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होंगे। अनंत-राधिका की शादी में कई इंटरनेशनल हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत-राधिका की शादी में पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया भी शादी में शामिल हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed