Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bhuvan Bam team took action and filed a complaint After His Deepfake Video Urging People To Invest In Tennis
{"_id":"668ce66efd3c2909970192e7","slug":"bhuvan-bam-team-took-action-and-filed-a-complaint-after-his-deepfake-video-urging-people-to-invest-in-tennis-2024-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhuvan Bam: डीपफेक का शिकार हुए भुवन बाम, सट्टेबाजी वीडियो में इस्तेमाल हुआ चेहरा, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhuvan Bam: डीपफेक का शिकार हुए भुवन बाम, सट्टेबाजी वीडियो में इस्तेमाल हुआ चेहरा, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
भुवन बाम यूट्यूब की दुनिया में एक बड़ा नाम और शानदार अभिनेता हैं। उन्होंने बीते कई वर्षो से अपने एक खास अंदाज में लोगों का मनोरंजन किया है। उनका यूट्यूब पर 'बीबी की वाइन्स' के नाम से एक चैनल है, जिसपर वह कॉमेडी वाले वीडियोज अपलोड करते हैं। भुवन के करोड़ो सब्सक्राइबर हैं। हालांकि, इन सब के बीच इंफ्लूएंसर डीपफेक वीडियो का शिकार हुए है, जिसे लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।
2 of 5
भुवन बाम
- फोटो : इंस्टाग्राम
भुवन बाम ने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक फर्जी वीडियो के बारे में सचेत किया है। इस वीडियो में भुवन लोगों से एक खास सट्टेबाज के आधार पर टेनिस में निवेश करने का आग्रह कर रहे हैं। भुवन ने इस मुद्दे पर लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया और कहा, "मैं अपने सभी प्रशंसकों को मेरे एक डीपफेक वीडियो के बारे में सचेत करना चाहता हूं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो है। यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है, जो लोगों को सट्टेबाजी द्वारा टेनिस में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करता है।"
3 of 5
भुवन बाम
- फोटो : इंस्टाग्राम bhuvan.bam22
भुवन की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। भुवन ने कहा, "मेरी टीम ने पहले ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर ली है और वे मामले की जांच कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भुवन बाम
- फोटो : इंस्टाग्राम bhuvan.bam22
अभिनेता ने आगे कहा, "मैं सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि वे इस वीडियो के झांसे में न आएं। कृपया सुरक्षित रहें और ऐसा कोई भी निवेश करने से बचें, जिससे परेशानी या वित्तीय नुकसान हो सकता है। सतर्क रहना और इन धोखेबाजों के झांसे में न आना बहुत जरूरी है।"
विज्ञापन
5 of 5
भुवन बाम
- फोटो : इंस्टाग्राम bhuvan.bam22
वर्कफ्रंट की बात करें तो भुवन 'ताजा खबर' के दूसरे सीजन में नजर आएंगे। हिमांक गौर द्वारा निर्देशित इस फैंटेसी कॉमेडी थ्रिलर में श्रेया पिलगांवकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, प्रथमेश परब, नित्या माथुर और शिल्पा शुक्ला भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।