Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Munjya and Maharaj actress Sharvari Wagh was seen taking blessing in Shree Siddhivinayak Temple with Parent
{"_id":"668ce2bac039d480000ab30d","slug":"munjya-and-maharaj-actress-sharvari-wagh-was-seen-taking-blessing-in-shree-siddhivinayak-temple-with-parent-2024-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharvari Wagh: शरवरी वाघ ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका माथा, अभिनेत्री के माता-पिता भी साथ आए नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sharvari Wagh: शरवरी वाघ ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका माथा, अभिनेत्री के माता-पिता भी साथ आए नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:42 PM IST
सार
अपनी फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री ने सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेका। आज मंगलवार को वह मंदिर में अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने पहुंची।
विज्ञापन
1 of 4
शरवरी वाघ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शरवरी वाघ हिंदी सिनेमा में खुद को एक स्थापित अभिनेत्री के रूप में पुख्ता करने की ओर तेजी से बढ़ती जा रही हैं। अब उनकी गिनती प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में होने लगी है। वह धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाने की ओर बढ़ रही हैं। उन्हें दर्शकों और फिल्म आलोचकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हाल में ही उनकी फिल्म 'मुंजा' रिलीज हुई है। इस फिल्म में भी उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई है। अपनी फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री ने सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेका। आज मंगलवार को वह मंदिर में अपने परिवार के साथ आशीर्वाद लेने पहुंची।
2 of 4
शरवरी वाघ और उनके माता-पिता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शरवरी मंगलवार को अपने माता-पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने माता-पिता के साथ माथा टेक भगवान का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री पीले रंग के पारंपरिक पोशाम में मंदिर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना के लिए प्रसाद और अन्य चढ़ावा भी लिया हुआ था। उनके पिता ने काले धारीदार शर्ट और जींस में थे। वहीं , उनकी मां ने ग्रे रंग की साड़ी पहनी हुई थीं।
Khushi Kapoor: एक जैसे कपड़ों में दिखे खुशी और वेदांग, अनंत-राधिका के हल्दी समारोह से वीडियो आया सामने
बात करें शरवरी के वर्क फ्रंट की तो फिलहाल वह 'मुंजा' की सफलता का आनंद उठा रही हैं। इसके अलावा वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान की हालिया रिलीज फिल्म 'महाराज' में भी कैमियो करती नजर आई थीं। इसके बाद उनकी एक एक्शन फिल्म 'वेदा' रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म में वह अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह आलिया भट्ट के साथ यशराज की एक जासूसी पर आधारित फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
Sarfira Song: अक्षय कुमार की 'सरफिरा' का 'दे ताली' गाना रिलीज, एकदम खिलाड़ी वाले अंदाज में नजर आए अभिनेता
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।