Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Anant Ambani Radhika Merchant Pre Wedding Function See the special moments of couple in These pictures
{"_id":"65e575dd6ab00dfbff09a089","slug":"anant-ambani-radhika-merchant-pre-wedding-function-see-the-special-moments-of-couple-in-these-pictures-2024-03-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anant-Radhika: 15 चुनिंदा तस्वीरों में देखें अनंत-राधिका के प्री वेडिंग जश्न के खास पल, ऐसे लगा चार चांद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anant-Radhika: 15 चुनिंदा तस्वीरों में देखें अनंत-राधिका के प्री वेडिंग जश्न के खास पल, ऐसे लगा चार चांद
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक मार्च से शुरू हुए इस कार्यक्रम का बीते दिन तीन मार्च को समापन हुआ। इस प्री वेडिंग समारोह में फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ कई विदेशी हस्तियों ने भी शिरकत की। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी। आइए आपको 15 चुनिंदा तस्वीरें दिखाते हैं, जिनमें अनंत-राधिका के प्री वेडिंग जश्न के खास पल कैद हुए हैं।
अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में कपल की एंट्री देखने लायक थी। अनंत और राधिका एक-दूसरे का हाथ थामे स्टेज पर गए और इस समारोह के लिए उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया है।
अनंत-राधिका प्री-वेडिंग फंक्शन के दौरान मुकेश अंबानी को अपनी नातिन के साथ खेलते हुए देखा गया। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और इसे लोगों का खूब प्यार भी मिला था।
प्री-वेडिंग फंक्शन में रिहाना ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। फंक्शन में शामिल हुए सितारे भी रिहाना की परफॉर्मेंस को खूब एंजॉय करते हुए नजर आए।
आकाश अंबानी और श्वलोका मेहता की यह तस्वीर खूब वायरल हुई थी। कपल को डांस परफॉर्मेंस एंजॉय करते देखा गया था। यही नहीं, दोनों ने अनंत और राधिका के लिए डांस परफॉर्मेंस भी दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।