Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Anant Ambani Radhika Merchant wedding ceremony begins with Mameru ritual spotted Shloka Ambani Isha Ambani
{"_id":"6685623eb90e94f0cf0f2057","slug":"anant-ambani-radhika-merchant-wedding-ceremony-begins-with-mameru-ritual-spotted-shloka-ambani-isha-ambani-2024-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ambani Family: राधिका-अनंत की शादी की रस्मों की शुभ शुरुआत, मामेरु कार्यक्रम में शामिल हुआ पूरा अंबानी परिवार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ambani Family: राधिका-अनंत की शादी की रस्मों की शुभ शुरुआत, मामेरु कार्यक्रम में शामिल हुआ पूरा अंबानी परिवार
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी हैं। 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत गरीब और वंचितों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से हुआ है। वहीं आज अंबानी परिवार में शादी की अहम रस्म मामेरु निभाई जा रही है। आइए आपको बताते हैं इस रस्म में क्या-क्या हुआ और कौन-कौन से मेहमान शामिल हुए --
2 of 5
अंबानी परिवार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। वहीं आज मामेरु रस्म के दौरान मुकेश अंबानी अपनी पोती को गोद लिए गेट पर मेहमानों के स्वागत के लिए मुस्तैद नजर आए।
3 of 5
अंबानी परिवार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन अंबानी परिवार कर चुका है। वहीं आज अंबानी परिवार के निवास स्थल पर मामेरु रस्म निभाई जा रही है। इस रस्म में नीता अंबानी अपनी मां और भाभी को मिठाई खिलाती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंबानी परिवार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आज मामेरु रस्म के दौरान ईशा अंबानी नारंगी रंग के लहंगे में स्पॉट की गईं। वहीं उनकी होने वाली भाभी राधिका मर्चेंट और श्लोका अंबानी भी ऑरेंज रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं। राधिका मर्चेंट ने अपने लुक को पूरा करने के लिए मांगटीका पहना था।
विज्ञापन
5 of 5
अंबानी परिवार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। आज मामेरु रस्म के दौरान होने वाले दूल्हे राजा नारंगी रंग के कुर्ते में जंच रहे थे। वे अपनी मां नीता अंबानी संग कैमरे को पोज देते भी नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।