फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Angelina-Brad Pitt: एंजेलिना का ब्रैड पिट पर सनसनीखेज आरोप, विमान घटना से पहले शुरू हुआ था शारीरिक दुर्व्यवहार

Sat, 06 Apr 2024 09:10 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
Angelina Lawyer Alleges Brad Pitt History of Physical Abuse of Jolie Started Plane Altercation know details
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

कभी हॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ी में शुमार रही एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के बीच विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। दोनों सितारे अब अलग हो चुके, लेकिन फ्रांस की वाइनरी की संपत्ति विवाद को लेकर कोर्ट में दोनों के बीच लड़ाई जारी है। अब इस कानूनी लड़ाई में नया मोड़ आ गया है। एंजेलीना जोली के वकील ने ब्रैड पिट पर 2016 के चर्चित विमान घटना से पहले भी हिंसक रवैया अपनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Angelina Lawyer Alleges Brad Pitt History of Physical Abuse of Jolie Started Plane Altercation know details
ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने साल 2008 में फ्रांस के दक्षिण में मिरावल संपत्ति और वाइनरी खरीदी थी। जिसको लेकर साल 2022 में ब्रैड पिट ने ब्रैड पिट ने 2022 में एक मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें कहा गया कि उनके और एंजेलिना के बीच एक समझौता हुआ था कि कोई भी एक- दूसरे की सहमति के बिना फ्रांस की वाइनरी से अपनी हिस्सेदारी नहीं बेचेगा, लेकिन एंजेलिना ने इस समझौता का का उल्लंघन किया और बिना उनकी जानकारी के मिरावल का आधा हिस्सा बेच दिया।

Angelina Lawyer Alleges Brad Pitt History of Physical Abuse of Jolie Started Plane Altercation know details
एंजेलिना जोली, ब्रैड पिट - फोटो : ट्विटर

अब एंजेलिना जोली की तरफ से दावा किया गया है कि यह समझौता पहले ही टूट गया था, जब ब्रैड पिट ने जोली को एक नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट साइन करने को कहा था। इस एग्रीमेंट में एंजेलिना जोली को ब्रैड पिट द्वारा उनके बच्चों के साथ किए जा रहे कथित तौर दुर्व्यवहार के बारे में कोर्ट से बाहर बात नहीं करने को कहा था। एंजेलिना जोली के वकीलों द्वारा कोर्ट में जमा किए गए नए दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि ब्रैड पिट नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट पर साइन किए बिना ब्रैड पिट जोली को वाइनरी का अपना हिस्सा बेचने की अनुमति नहीं मिलेगा, जब तक कि वे समझौते पर हस्ताक्षर के लिए तैयार नहीं जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Angelina Lawyer Alleges Brad Pitt History of Physical Abuse of Jolie Started Plane Altercation know details
ब्रैड पिट-एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

नए दस्तावेज में यह भी कहा गया है कि पिट का जोली के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार का इतिहास 2016 की फ्रांस से लॉस एंजिल्स की विमान यात्रा से काफी पहले से शुरू हुआ था। इस घटना के दौरान पहली बार यह चीज सामने आई कि पिट ने बच्चों के साथ भी शारीरिक दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद जोली ने पिट को छोड़ दिया।
Bade Miyan Chote Miyan: इंतजार खत्म! अक्षय-टाइगर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू

विज्ञापन
Angelina Lawyer Alleges Brad Pitt History of Physical Abuse of Jolie Started Plane Altercation know details
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट - फोटो : Social Media

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस दौरान विमान घटना को लेकर भी कुछ नई जानकारी सामने आई है। मुकदमे में दावा किया गया है कि पिट ने विमान ने बच्चों पर हमला किया। एक बच्चे का गला दबाया और दूसरे के चेहरे पर वार किया। झगड़े के दौरान पिट ने जोली के साथ भी मारपीट की। इस दौरान जब बच्चे जोली के बचाव में आए तो पिट ने एक के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।
Game of Thrones: गेम ऑफ थ्रोन्स के प्रीक्वल पर आया बड़ा अपडेट, मुख्य किरदार निभाएंगे ये कलाकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed