फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anil Kapoor: पान मसाला का विज्ञापन करने से अनिल कपूर का साफ इनकार, एक झटके में ठुकराया करोड़ों का ऑफर

Tue, 22 Oct 2024 11:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Oct 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Anil Kapoor turning down a massive endorsement deal from a well known pan masala brand citing ethical concerns
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

अभिनेता अनिल कपूर ने एक बड़ा उदाहरण पेश किया है। उन्हें लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने पान मसाला का विज्ञापन करने से साफ इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनिल कपूर को पान मसाला का विज्ञापन करने का प्रस्ताव दिया गया और इसके लिए करीब 10 करोड़ रुपये ऑफर किए गए। हालांकि, नैतिक मूल्यों के चलते अनिल कपूर ने इस प्रस्ताव को तुरंत ठुकरा दिया।

Anil Kapoor turning down a massive endorsement deal from a well known pan masala brand citing ethical concerns
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor

अनिल कपूर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए जाने जाते हैं। अनिल कपूर का कहना है कि इस तरह के प्रोडक्ट्स का समर्थन का और विज्ञापन करना एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में उनके नैतिक मूल्यों के विपरीत है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Anil Kapoor turning down a massive endorsement deal from a well known pan masala brand citing ethical concerns
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल कपूर के इस फैसले पर उनके फैंस बेहद खुश हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। सोशल मीडिया पर अनिल कपूर को अपने इस फैसले के लिए जमकर प्रशंसा मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इंसान की पहचान उसके कर्मों से होती है'। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ कलाकारों को इस मामले में अनिल कपूर से सीखना चाहिए'। एक यूजर ने लिखा है, 'ये हुई हीरो वाली बात। गलत का साथ ही नहीं देना'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anil Kapoor turning down a massive endorsement deal from a well known pan masala brand citing ethical concerns
आर माधवन - फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy

अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और शाहरुख खान तक कई नामी सितारे पान मसाला के विज्ञापन कर चुके हैं और इस तरह के प्रोडक्ट का प्रमोशन कर चुके हैं। इसके लिए उन्हें प्रशंसकों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी है। वहीं, दूसरी तरफ कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने पान मसाला के विज्ञापन से साफ मना कर दिया। अनिल कपूर से पहले आर माधवन भी यह मिसाल पेश कर चुके हैं। उन्होंने भी पान मसाला के विज्ञापन का ऑफर ठुकरा दिया।

विज्ञापन
Anil Kapoor turning down a massive endorsement deal from a well known pan masala brand citing ethical concerns
अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनिल कपूर इंडस्ट्री में अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं। 67 वर्ष की उम्र में भी वे बेहद फिट हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इसमें ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी अहम रोल में हैं।

संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed