Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Animal Star Bobby Deol Starrer Aashram Season 4 release this year Chandan Roy Sanyal has given this Hint
{"_id":"66024b34d218bf014a00a28d","slug":"animal-star-bobby-deol-starrer-aashram-season-4-release-this-year-chandan-roy-sanyal-has-given-this-hint-2024-03-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aashram Season 4: इस साल रिलीज होगी बॉबी देओल की 'आश्रम 4'! चंदन रॉय ने खुलासा करते हुए दिया संकेत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aashram Season 4: इस साल रिलीज होगी बॉबी देओल की 'आश्रम 4'! चंदन रॉय ने खुलासा करते हुए दिया संकेत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:49 AM IST
सार
चंदन रॉय ने खुलासा किया कि हर कोई उनसे 'आश्रम' के चौथे सीजन के बारे में पूछता रहता है। अभिनेता ने कहा उन्हें लगता है कि इस साल लोग ये पूछना बंद कर सकते हैं, क्योंकि सारी तैयारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आश्रम 4
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता बॉबी देओल अपनी आखिरी रिलीज फिल्म 'एनिमल' के बाद से लगातार सुर्खियों में बहने हुए हैं। इस फिल्म बॉबी के किरदार ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' से पहले भी बॉबी ने 'आश्रम' के किरदार से दर्शकों के बीच अपनी फिर से जगह बनाई थीं। 'आश्रम' में बॉबी के किरदार ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई थी। दर्शक अब इस सीरीज के अगले सीजन को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2 of 5
आश्रम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सीरीज के तीन सीजन पहले ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करा चुके हैं। 'आश्रम' में शानदार प्रदर्शन के साथ एक गहरी और जटिल कहानी थी। इसके चलते अब दर्शकों को इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। ताजा रिपोर्टेस के अनुसार, 'आश्रम' सीजन 4 इस साल दर्शकों तक पहुंचने के लिए तैयार है। चौथे सीजन का संकेत बाबा के दाहिने हाथ भोपा स्वामी का किरदार निभाने वाले अभिनेता चंदन रॉय सान्याल ने दिया है।
भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल
- फोटो : सोशल मीडिया
चंदन रॉय ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि हर कोई उनसे 'आश्रम' के चौथे सीजन के बारे में पूछता रहता है। अभिनेता ने कहा उन्हें लगता है कि इस साल लोग ये पूछना बंद कर सकते हैं, क्योंकि सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुछ स्क्रिप्टिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल शूटिंग के कुछ हिस्से बचे हुए हैं। हालांकि ये संभावना है कि यह सीरीज इस साल रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंदन रॉय सान्याल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने बताया कि 'आश्रम' ने उनके करियर पर खूब प्रकाश दाला है। उन्होंने खुलासा किया कि वह जहां भी जाते हैं, उनका स्वागत 'जपनाम' से किया जाता है। सीरीज में वह जपनाम के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक रिक्शा चालक से लेकर एक बड़े व्यक्ति तक ये शो सभी तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
5 of 5
आश्रम वेब सीरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज में बॉबी देओल के अलावा ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी, अदिति पोहनकर और अनुरिता झा मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। दर्शकों को 'आश्रम' सीजन 4 का बेसब्री से इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।