{"_id":"6789ea855e0fae7f2a0bbe61","slug":"anita-guha-birth-anniversary-jai-santoshi-maa-movie-make-her-overnight-star-know-facts-about-life-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anita Guha: अनीता गुहा को एक फिल्म ने बना दिया रातों-रात स्टार, गोद में लोग डाल दिया करते थे अपने बच्चे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anita Guha: अनीता गुहा को एक फिल्म ने बना दिया रातों-रात स्टार, गोद में लोग डाल दिया करते थे अपने बच्चे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:00 AM IST
सार
Anita Guha: फिल्म ‘जय संतोषी मां’ की मशहूर अभिनेत्री अनीता गुहा की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस फिल्म ने उन्हें फैंस की नजर में देवी का दर्जा दिला दिया था। लोग अभिनेत्री का पोस्टर घर में रख के पूजा करने लगे थे। आइए जानते हैं उनके जीवन के कुछ पहलुओं के बारे में।
विज्ञापन
1 of 6
अनीता गुहा बर्थ एनिवर्सरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अनीता गुहा की आज बर्थ एनिवर्सरी है। अनीता को फिल्म ‘जय संतोषी मां’ फिल्म से वह सम्मान और शोहरत मिली, जिसके बारे में शायद ही उन्होंने सोचा हो। इस फिल्म में संतोषी मां का किरदार निभाने के बाद लोग उन्हें देवी मानने लगे थे। उनकी तस्वीरों को घर में लगाकर पूजा करते थे। ‘जय संतोषी मां’ फिल्म कितनी बड़ी हिट थी, उसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 12 लाख के बजट में बनी फिल्म ने करीब 25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी। यह फिल्म खुद जितनी बड़ी थी, उतना बड़ा ही इसने अपनी मुख्य अभिनेत्री को भी बना दिया। हालांकि, इसके अलावा भी अनिता गुहा ने कई पौराणिक किरदार निभाए थे, लेकिन इस किरदार के बराबर उन्हें शोहरत नहीं मिल सकी। आइए आज अभिनेत्री अनिता गुहा के जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों को जानते हैं।
2 of 6
अनीता गुहा
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
टैलेंट कॉम्पिटिशन ले आया मुंबई
अनिता गुहा का जन्म 17 जनवरी 1939 को बर्मा के पास एक गांव में हुआ था। अभिनेत्री के पिता फॉरेस्ट ऑफिसर थे। बंटवारे के बाद उनका परिवार कोलकाता आकर बस गया। यहीं पर अनीती की शिक्षा हुई और उन्होंने मॉडलिंग में अपना करियर आजमाना शुरू किया और ‘मिस कोलकाता’ बनीं। वह एक टैलेंट कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए मुंबई आ गईं। बॉलीवुड के मशहूर कारदार स्टूडियो द्वारा आयोजित इस टैलेंट कॉम्पिटिशन में वह प्रथम आईं और इसके साथ कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया, लेकिन अभिनेत्री को हिंदी बोलने नहीं आती थी, जिस वजह से उन्होंने छह महीन हिंदी सीखने के लिए मांगे और वापस कोलकाता लौट आईं। यहां आकर वह हिंदी सीखने लगीं, इस बीच उनके पिता का निधन हो गया। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने उन्हें वापस मुंबई नहीं जाने दिया और अभिनेत्री को अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ना पड़ा।
3 of 6
अनीता गुहा 'संपूर्ण रामायण' फिल्म में
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
बंगाली फिल्म से फिल्मी दुनिया में किया डेब्यू
टैलेंट कॉम्पिटिशन जीतने के बाद अनीता गुहा बंगाली फिल्म निर्माताओं की नजर में आ चुकी थीं। इस दौरान उन्हें एक बांग्ला फिल्म का ऑफर मिला। अनीता ने इस फिल्म को तुरंत साइन कर लिया और अनीता की पहली फिल्म ‘बांशेर केल्ला’ 1953 में रिलीज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आनीता गुहा
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
‘तांगा वाली' से किया हिंदी फिल्मों में डेब्यू
अभिनेत्री ने बांग्ला फिल्म तो कर लिया था, लेकिन वह मुंबई आकर फिल्में करना चाहती थी। इस सिलसिले में उन्होंने ओमप्रकाश से मुलाकात की और अपनी इच्छा के बारे में बताया। ओमप्रकाश ने उन्हें अपनी एक फिल्म में साइन कर लिया। साल 1955 में उनकी पहली फिल्म 'तांगा वाली' रिलीज हुई। इसके बाद वह दुनिया गोल है', 'झांझर' ‘भला आदमी', 'कल क्या होगा', 'माया बाजार', 'एक झलक', 'देख कबीरा रोए', 'टैक्सी स्टैंड' जैसी फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
5 of 6
अनीता गुहा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पौराणिक फिल्मों ने दिलाई पहचान
अभिनेत्री अनीता गुहा को असली पहचान पौराणिक फिल्मों से मिलनी शुरू हुई। साल 1957 में उनकी किस्मत ने करवट ली। गुहा को पवन पुत्र हनुमान में सीता का रोल ऑफर हुआ। इस फिल्म की सफलता के बाद वह पौराणिक किरदारों का ऑफर स्वीकार करने लगीं। उन्होंने ‘संपूर्ण रामायण’, ‘श्री राम भरत मिलाप’ जैसी फिल्मों में मां सीता का किरदार निभाया। पौराणिक फिल्मों के बाद उन्होंने ऐतिहासिक फिल्मों की और रुख किया। गुहा ने ‘टीपू सुल्तान’, ‘महारानी पद्मिनी’, ‘संत तुकाराम’ जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।