अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इस समय 'बिग बॉस 17' के घर में धूम मचा रही हैं और उन्हें बार-बार शो में पूर्व प्रेमी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात करते हुए देखा गया है। हाल ही में, वे एक बार फिर दिवंगत अभिनेता को याद करती नजर आईं और उन्होंने सुशांत के शव की तस्वीरें देखकर अपनी प्रतिक्रिया का भी खुलासा किया।
BB 17: सुशांत के शव की तस्वीरें देख सुन्न पड़ गई थीं अंकिता, अभिनेता को बताया बुद्धिमान, बोलीं- वे टूट गए थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के नए एपिसोड के दौरान, अभिनेत्री सह-प्रतियोगी मुनव्वर फारुकी के साथ बातचीत करते देखा गया और तभी उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सुशांत के पार्थिव शरीर की तस्वीरें देखीं तो वे कैसे सुन्न हो गई थीं। मुनव्वर भी अंकिता की बातों को ध्यान से सुनते नजर आए थे। अंकिता अक्सर ही शो में सुशांत के किस्से साझा करती रहती हैं।
अंकिता ने कहा, "मुझे लगा कि वे सो रहे हैं। मैं बस तस्वीर देखती रही और सोचा कि उनके दिमाग में बहुत कुछ है। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से जानती थी। वे बहुत बुद्धिमान थे, उनके दिमाग में बहुत कुछ था, लेकिन सब कुछ गायब हो गया। मैं बुरी तरह से टूट गई थी। मेरे हाथ पांव ठंडे हो गए थे। उन्होंने चांद पर घर लिया है। अगर वे होते तो उनका कोई मुकाबला नहीं होता। वे किसी चीज से बुरी तरह टूट गए थे।''
#AnkitaLokhande shares the painful memories back of June 2020! She mentions how brilliant he was and what all he would have achieved he was still there! #BiggBoss17• #BB17
pic.twitter.com/eYox6gAOMC
अंकिता को मुनव्वर को यह बताते हुए भी देखा गया कि कैसे दिवंगत अभिनेता बहुत बुद्धिमान थे और हर तरह की पहेलियों को हल करना पसंद करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि सुशांत एक आईआईटी छात्र थे और उन्होंने पूरे भारत में रैंक हासिल की थी।
Karan Johar: करण जौहर औसत फिल्म की तारीफ करने के लिए पीआर को खिलाते हैं रिश्वत! बयान से बढ़ाई हलचल
अंकिता और सुशांत ने तब डेटिंग शुरू की थी, जब उन्होंने हिट डेली सोप, 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई। वे सात साल तक एक खुशहाल रिश्ते में थे और 2016 में अलग होने से पहले भी साथ रह रहे थे। अभिनेता ने जून 2020 में आत्महत्या कर ली थी।
Surbhi Chandna: आयरा और रकुल के बाद सुरभि चंदना की बारी, मार्च में बॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे