फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली ने वंतारा पहल के लिए की अनंत अंबानी की सराहना, बोलीं- वो आज मेरे हीरो हैं

Wed, 03 Apr 2024 05:45 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 03 Apr 2024 05:45 PM IST
सार

रूपाली गांगुली ने इस दौरान जानवरों के प्रति अपने प्यार को व्यक्त किया। साथ ही उनके कल्याण के लिए समर्थन करने की भी इच्छा जाहिर की। उन्होंने की लोगों के काम से प्रेरित होकर एक पशु रिजर्व या आश्रय खोलने की योजना का खुलासा किया। 

विज्ञापन
Anupamaa Star Rupali Ganguly Praised Anant Ambani For The Vantara Initiative Said He is My Hero Today
रूपाली गांगुली, अनंत अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया

शो 'अनुपमा' से घर-घर में पहचानी जाने वालीं रूपाली गांगुली को फैंस बेहद पसंद करते हैं।  इस शो में अपने किरदार की लोकप्रियता के बदौलत अनुपमा अपने दर्शकों के बीच हमेशा सराहना बटोरती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री आदित्य भट्ट द्वारा होस्ट किए गए किसका ब्रांड बजेगा में दिखाई दी हैं। इस बातचीत के दौरान रूपाली ने अपनी परवरिश, करियर और अभिनय से अलग अपनी इच्छाओं के बारे में खुलकर बात की है।

Anupamaa Star Rupali Ganguly Praised Anant Ambani For The Vantara Initiative Said He is My Hero Today
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

रूपाली गांगुली ने इस दौरान जानवरों के प्रति अपने प्यार को व्यक्त किया। साथ ही उनके कल्याण के लिए समर्थन करने की भी इच्छा जाहिर की। उन्होंने की लोगों के काम से प्रेरित होकर एक पशु रिजर्व या आश्रय खोलने की योजना का खुलासा किया। उन्होंने इस पर बात करते हुए मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को अपना हीरो बताया।  

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने खुद को गिफ्ट की नई बेंटले कार, मुंबई की सड़कों पर घूमते हुए वीडियो वायरल

Anupamaa Star Rupali Ganguly Praised Anant Ambani For The Vantara Initiative Said He is My Hero Today
रूपाली गांगुली - फोटो : social media

अभिनेत्री ने अनंत द्वारा पशु कल्याण में अद्भुत योगदान के लिए उनके वंतारा पहल पर बात करते हुए कहा, जैसे अनंत अंबानी आज मेरे हीरो हैं। कोई ऐसा व्यक्ति जिसके पास साधन हैं और जिसने पशु कल्याण के लिए उनका उपयोग किया है। रूपाली भी लंबे वक्त से कुछ ऐसा ही सपना देखती हैं। उन्होंने कहा, 'मेरा सपना सबसे बड़ा परोपकारी बनना था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupamaa Star Rupali Ganguly Praised Anant Ambani For The Vantara Initiative Said He is My Hero Today
मुकेश अंबानी और अनंत - फोटो : सोशल मीडिया

जानवरों के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाने वाले अनंत अंबानी ने फरवरी में कहा था, रिलायंस फाउंडेशन के निदेशक अनंत अंबानी कहा, 'हमने 200 से अधिक हाथियों को बचाया है और उन्हें देश के सभी हिस्सों से यहां लाया है। हम यहां हाथियों की सेवा करते हैं। यह कोई प्राणि उद्यान नहीं बल्कि 'सेवाालय' है। 600 एकड़ क्षेत्र को हाथियों के प्राकृतिक आवास के रूप में विकसित किया गया है।'

विज्ञापन
Anupamaa Star Rupali Ganguly Praised Anant Ambani For The Vantara Initiative Said He is My Hero Today
रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच रूपाली गांगुली ने बुधवार को अपने स्टूडियो के पास आवारा कुत्तों के साथ समय बिताकर अपना जन्मदिन मनाया। अभिनेत्री ने पंजे के आकार का केक काटा और कुत्तों के साथ साझा किया। उन्होंने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम से एक छोटा पिल्ला गोद लिया था। अभिनेत्री 5 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाएंगी।  

Chestha-Nikhil: निखिल ने एक्स के खिलाफ ठोका मानहानि केस, चेष्ठा बोलीं- पब्लिसिटी स्टंट है, उसे और फेम चाहिए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed