सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: अब न्यूकमर्स से मिलने के लाखों चार्ज करेंगे अनुराग कश्यप, बोले- मैं कोई चैरिटी नहीं कर रहा हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 23 Mar 2024 02:41 PM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap said he is tired of wasting his time on mediocre people Says He Not Doing Charity
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुराग कश्यप बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में से एक हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में स्वतंत्र आवाजों का भी समर्थन किया है। हाल ही में, अनुराग कश्यप न्यूकमर्स पर भड़कते दिखे हैं। बॉलीवुड फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने कहा कि वह न्यूकमर्स लोगों पर अपना समय बर्बाद करके थक गए हैं और जो लोग उनसे मिलना चाहते हैं वह उनसे पैसे लेंगे। दरअसल, उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने रेट का भी खुलासा किया।

Anurag Kashyap said he is tired of wasting his time on mediocre people Says He Not Doing Charity
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "मैंने नए लोगों की मदद करने की कोशिश में बहुत समय बर्बाद किया और ज्यादातर औसत दर्जे की चीजें ही हासिल कीं। इसलिए अब से मैं न्यूकमर्स से मिलकर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता हूं, जो सोचते हैं कि वे क्रिएटिव जीनियस हैं। इसलिए अब मेरे पास रेट हैं। अगर कोई मुझसे 10-15 मिनट के लिए मिलना चाहता है तो मैं 1 लाख, आधे घंटे के लिए 2 लाख और 1 घंटे के लिए 5 लाख चार्ज करूंगा।"

View this post on Instagram

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

Trending Videos
Anurag Kashyap said he is tired of wasting his time on mediocre people Says He Not Doing Charity
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, "मैं लोगों से मिलकर समय बर्बाद करते-करते थक गया हूं। अगर आपको सच में लगता है कि आप इस फीस का भुगतान कर सकते हैं, तो मुझे फोन करें या दूर रहें। और सभी को इसे भुगतान करना होगा क्योंकि यह अनिवार्य है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap said he is tired of wasting his time on mediocre people Says He Not Doing Charity
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्शन में अनुराग ने लिखा, "और मेरा मतलब यह है... मुझे टेक्स्ट या डीएम या कॉल न करें। भुगतान करें और आपको समय मिलेगा। मैंने कोई चैरिटी नहीं खोल रखा है और मैं शॉर्टकट ढूंढने वाले लोगों से थक गया हूं।"

विज्ञापन
Anurag Kashyap said he is tired of wasting his time on mediocre people Says He Not Doing Charity
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, उनकी बेटी आलिया कश्यप ने मजाक में कहा, "मैं इसे अपने डीएमएस और ईमेल में उन सभी को भेज रही हूं, जो मुझे आपके पास अपनी स्क्रिप्ट भेजने के लिए कहते हैं।" बता दें कि अनुराग कश्यप एक तरफ तो अपने इस कदम के लिए खूब ट्रोल हो रहे हैं। वही, दूसरी ओर कुछ लोग उनके इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं।

TM Krishna: टीएम कृष्णा को मिला तमिलनाडु के सीएम का समर्थन, संगीत कलानिधि अवॉर्ड के विरोध पर दी यह प्रतिक्रिया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed