फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laapataa Ladies: ड्राइवर के साथ लापता लेडीज देखने गए थे अनुराग कश्यप, समीक्षा करते हुए बोले- बच्चे की तरह रोया

Thu, 07 Mar 2024 11:39 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 07 Mar 2024 11:39 AM IST
विज्ञापन
Anurag Kashyap shared review of Laapataa Ladies by Kiran Rao and produced by Aamir Khan expressing admiration
अनुराग कश्यप,लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

 किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापाता लेडीज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की और आलोचकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी चाल चल रही है। खोई हुई दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती इस कहानी ने अपने कंटेंट प्रदर्शन और कॉमेडी से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी है। अब हाल ही में, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Anurag Kashyap shared review of Laapataa Ladies by Kiran Rao and produced by Aamir Khan expressing admiration
लापता लेडीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुराग कश्यप ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म 'लापता लेडीज' का एक पोस्टर साझा किया । इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की दिल छू लेने वाली समीक्षा भी लिखी। किरण राव के निर्देशन की भरपूर प्रशंसा करते हुए अनुराग ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, "कितनी ईमानदार, मजेदार, सुंदर फिल्म बनाई है।"

Anurag Kashyap shared review of Laapataa Ladies by Kiran Rao and produced by Aamir Khan expressing admiration
लापता लेडीज - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग ने फिल्म की सरहाना करते हुए कहा, “ किरण ने बहुत ही आसानी से फिल्म में बहुत कुछ कह दिया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को लेकर है, जो आज के जमाने में कम ही देखने को मिलती है। फिल्म को देखकर मैं बहुत ही भावुक हो गया था। हर दस मिनट में आपको कॉमेडी का भी डोज मिलेगा। फिल्म में कोई आम कॉमेडी नहीं है। मैं हंस-हंसकर लोट-पोट हो गया था, लेकिन वाकई में कहना होगा कि लापता लेडीज को देखने के बाद मैं बच्चों की तरह रोया हूं। मैं फिल्म देखने अपने ड्राइवर नारायण जी के साथ गया था। उन्होंने कहा, 'गांव की याद आ गई।''

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anurag Kashyap (@anuragkashyap10)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap shared review of Laapataa Ladies by Kiran Rao and produced by Aamir Khan expressing admiration
दुर्गेश कुमार {लापता लेडीज} - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपनी समीक्षा में, अनुराग  कश्यप ने कलाकारों और पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा, “उन कलाकारों की आंखों में सच्चाई, जिन्हें मैंने पहले कभी नहीं देखा, सभी नए चेहरे के जीवन भर के प्रदर्शन, प्रोडक्शन डिजाइन, सिनेमैटोग्राफी के साथ टीम का लेखन। मुझे उस भारत के लोगों की ईमानदारी, संवेदनशीलता और सहानुभूति की याद दिला दी, जहां मैं बड़ा हुआ था। यह सब अब लुप्त होती नजर आ रही है। यह फिल्म जितनी मजेदार और भावनात्मक है उतनी ही ईमानदार भी है। फिल्म निर्माता, टीम को बधाई।”

विज्ञापन
Anurag Kashyap shared review of Laapataa Ladies by Kiran Rao and produced by Aamir Khan expressing admiration
लापता लेडीज रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो आंकड़ों के मुताबिक, 'लापता लेडीज' अब तक 5.53 करोड़ रुपये से अधिक कमा चुकी है। इस फिल्म में स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, रवि किशन और प्रतिभा रांटा जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

R. Madhwan: आखिर क्या हुआ था आर. माधवन के साथ, जब पता चला निभाना है विलेन का रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed