सब्सक्राइब करें

Raja Hindustani: आमिर ने शराब पीकर की थी 'तेरे इश्क में नाचेंगे' की शूटिंग? वर्षों बाद उठा राज से पर्दा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 19 Sep 2024 11:32 AM IST
विज्ञापन
Archana Puran Singh revealed Aamir Khan experimented drinking to portray character in Tere Ishq Mein Nachenge
राजा हिंदुस्तानी, अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @archanapuransingh

 फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' में आमिर खान के साथ काम करने वाली अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में पुष्टि की कि अभिनेता ने 'तेरे इश्क में नाचेंगे' गाने की शूटिंग के दौरान अपने किरदार को नशे की हालत को बखूबी दिखाने के लिए शराब पीने की कोशिश की थी। अर्चना ने बताया कि आमिर ने गाने में अपनी परफॉर्मेंस को रियल बनाने के लिए शराब पीने की कोशिश की थी, लेकिन परिणाम से वे पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे।

Trending Videos
Archana Puran Singh revealed Aamir Khan experimented drinking to portray character in Tere Ishq Mein Nachenge
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @archanapuransingh

आमिर खान की 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म के साथ-साथ इसके गाने आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े हुए हैं। परदेसी से लेकर तेरे इश्क में नाचेंगे को आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि, इसके गाने 'तेरे इश्क में नाचेंगे' भी काफी पसंद किया गया था। इस गाने में आमिर, करिश्मा के आस-पास शराब के नशे में धुत होकर डांस करते नजर आते हैं। लोगों को आमिर की परफॉर्मेंस भी काफी पसंद आई थी। गाने में उनकी आंखें लाल थी और दर्शकों को यह लगा था कि अभिनेता ने सच में नशे में इस गाने की शूटिंग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Puran Singh revealed Aamir Khan experimented drinking to portray character in Tere Ishq Mein Nachenge
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @archanapuransingh

हाल ही में,  बॉलीवुड बबल के साथ एक साक्षात्कार में, अर्चना से पूछा गया कि क्या आमिर वाकई गाने की शूटिंग के दौरान नशे में थे। उन्होंने जवाब दिया, "मैंने यह सुना है। जब हम शूटिंग कर रहे थे, तब उनका कमरा मेरे कमरे के ठीक बगल में था। उन्होंने मेरे सामने शराब नहीं पी, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने इसके साथ प्रयोग किया था। हालांकि, वह अपने प्रयोग से खुश नहीं थे।"

Archana Puran Singh revealed Aamir Khan experimented drinking to portray character in Tere Ishq Mein Nachenge
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @archanapuransingh

अर्चना पूरन सिंह को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन भी मिला था, उन्होंने बताया कि यह उनका एकमात्र नॉमिनेशन था और उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि उन्होंने कभी कोई पुरस्कार नहीं जीता। अर्चना ने यह भी बताया कि उस समय वह कितनी दुबली-पतली थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed