लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके चलते उन्होंने इस महीने ब्रिटेन में होने वाले कॉन्सर्ट स्थगित कर दिए हैं। गायक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी फैंस को दी है और कॉन्सर्ट कैंसिल करने का खेद जताया है। उन्होंने बताया है कि वे मेडिकल ट्रीटमेंट से गुजर हैं, जिसकी वजह से उन्होंने ब्रिटेन में होने वाले कॉन्सर्ट को करने में असमर्थ हैं। हालांकि, उन्होंने नई तारीखों का एलान भी साथ ही कर दिया है।
Arijit Singh: अरिजीत सिंह की तबीयत बिगड़ी, ब्रिटेन में होने वाले कॉन्सर्ट किए स्थगित, पोस्ट साझा कर जताया खेद
अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'महत्वपूर्ण अपडेट और सूचना'। पोस्ट में लिखा है, 'प्यारे प्रशंसकों, यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि कुछ चिकित्सा परिस्थितियों के चलते मुझे अगस्त में होने वाले अपने संगीत कार्यक्रमों को स्थगित करना पड़ रहा है। मुझे पता है कि आप इन शो का कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और मुझे सच में इस बात का बहुत दुख और निराशा है कि यह शो नहीं हो रहे हैं। आपका प्यार और सहयोग ही मेरी ताकत है। लेकिन, इस कॉन्सर्ट को और भी जादुई बनाने की कोशिश करते हैं'।
अरिजीत ने कैंसिल हुए शो की नई तारीखों का एलान भी साथ ही कर दिया है। इसकी नई तारीखें इस तरह हैं- 15 सितंबर (लंदन) 16 सितंबर (बर्मिंघम) 19 सितंबर (रॉटरडैम) 22 सितंबर (मैनचेस्टर)। सिंगर ने बताया है कि आपके मौजूदा टिकट नए कॉन्सर्ट के लिए वैध रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा, 'आपकी समझदारी, धैर्य और अटूट प्रेम के लिए धन्यवाद। मैं आप सभी के साथ खूबसूरत यादें बनाने के लिए बेसब्र हूं। फिलहाल हुई असुविधा के लिए दिल से माफी और इस साथ के लिए आभार आपका'।
Box Office Collection: डेडपूल एंड वूल्वरिन का धमाल जारी, सुस्त पड़ी कल्कि 2898 एडी, बैड न्यूज का हुआ बुरा हाल
अरिजीत के फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऑक्सीजन हो, अपनी सेहत का ख्याल रखिए'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप जल्द सेहतमंद हों'। एक यूजर ने लिखा, 'कुछ चीजों का इंतजार करना अच्छा ही लगता है। आप अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रखिए'।
Inside Out 2: 'इनसाइड आउट 2' ने 'द एवेंजर्स' को पछाड़ा, ऑल-टाइम वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर टॉप 10 में बनाई जगह
पोस्ट में अरिजीत सिंह ने तबीयत खराब होने की बात कही है। हालांकि, उन्हें हुआ क्या है यह स्पष्ट नहीं है। बता दें कि अरिजीत सिंह बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स में एक हैं। पिछले कई साल से वह फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह करीब 160 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के मालिक हैं।
Ryan Reynolds: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के इस कलाकार से हुई थी रयान की बहस, बोले- पलटकर जवाब देने में अच्छी है