बीते साल की तरह साल 2024 भी बॉक्स ऑफिस के लिए धमाकेदार होने वाला है। इस साल कई ऐसे फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स पर्दे पर खलनायक के किरदार में नजर आने वाले हैं। सिल्वर स्क्रीन पर इन सितारों को नेगेटिव रोल में देखने के लिए दर्शक भी खूब उत्साहित है। देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर ये सितारे दर्शकों के बीच कितना खौफ पैदा करते हैं। चलिए, आपको इन सितारों और अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताते हैं।
Villain 2024: खलनायक बनकर बड़े पर्दे पर दहशत मचाएंगे ये सितारे, इन मेगा बजट फिल्मों में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिस्ट में अगला नाम आर माधवन का है। आर. माधवन अजय देवगन स्टारर फिल्म 'शैतान' में विलेन की भूमिका दिखेंगे। यह हॉरर थ्रिलर फिल्म 8 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि 'शैतान' गुजराती फिल्म 'वश' का हिंदी रीमेक है, जिसमें आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला मुख्य भूमिका में हैं। माधवन को दर्शक फिल्म पर निगेटिव रोल में देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
PVR INOX: पीवीआर आईनॉक्स ने ईशा योग केंद्र संग मिलाया हाथ, थिएटर में लाइव दिखेगा महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन
इसके अलावा साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। एनटीआर ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर 2' में नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में ऋतिक और एनटीआर को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए दर्शक भी खूब उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म में जॉन अब्राहम और कियारा आडवाणी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे।
Kerala: केरल लॉन्च करेगा भारत का पहला सरकारी स्वामित्व वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म, पहले चरण में 42 फिल्मों का चयन
इसके साथ ही इस साल की बहुप्रतीक्षित मेगा एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन के रोल में नजर आएंगे। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म पृथ्वीराज सुकुमारन का किरदार बेहद दिलचस्प है। वहीं, मेकर्स का दावा है कि फिल्म में पृथ्वीराज दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छाप छोड़ेंगे। 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय, टाइगर और पृथ्वीराज के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और रोनित रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
Actresses: को-स्टार से ज्यादा फीस ले चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में माधुरी से लेकर दीपिका तक के नाम शामिल