फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arjun Kapoor: होने वाली दुल्हन सोनाक्षी के साथ क्यों नहीं चला अर्जुन कपूर का रिश्ता, एक्टर ने खुद किया खुलासा

Sat, 15 Jun 2024 07:06 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 15 Jun 2024 07:06 PM IST
सार

इसी बीच सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर मीम्स बन रहे हैं। 'तेवर' की शूटिंग के दौरान दोनों के रिश्ते में होने की अफवाह उड़ी थीं, मगर फिल्म के खत्म होने के बाद उनके रिश्ते के खत्म होने की बात भी सामने आई थी।

विज्ञापन
Arjun Kapoor Revealed Why His Relationship with Sonakshi Sinha did not work out Said Some equations last
सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर मीम्स बन रहे हैं। 'तेवर' की शूटिंग के दौरान दोनों के रिश्ते में होने की अफवाह उड़ी थीं, मगर फिल्म के खत्म होने के बाद उनके रिश्ते के खत्म होने की बात भी सामने आई थी। हाल ही में अर्जुन ने उनके और सोनाक्षी के रिश्ते पर बात की है।

Arjun Kapoor Revealed Why His Relationship with Sonakshi Sinha did not work out Said Some equations last
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अर्जुन कपूर से एक बातचीत में उनके और सोनाक्षी के रिश्ते से जुड़ा सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा, कुछ इक्वेशन लंबे समय तक चलते हैं। अन्य एक फिल्म के निर्माण से आगे नहीं बढ़ते, क्योंकि इसके खत्म होने के बाद, लोग अपने अलग-अलग रास्ते अपना लेते हैं। मैं अभी भी एक व्यक्ति के रूप में उनसे बहुत प्यार करता हूं।' 

Arjun Kapoor Revealed Why His Relationship with Sonakshi Sinha did not work out Said Some equations last
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा, 'हमेशा ऐसा दिखाया जाता है कि हम पार्टियों में एक-दूसरे को पहचानते नहीं हैं। जो कि सच नहीं है। हम हमेशा एक-दूसरे से बात करने की कोशिश करते हैं। हम दोनों में से किसी पर भी एक निश्चित समय से आगे इक्वेशन बनाए रखने का कोई दबाव नहीं है।' एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के अलग होने का कारण दोनों की भावनाएं थीं।  

Bhairava Anthem promo: भैरव एंथम में दिखेगा प्रभास और दिलजीत का स्वैग, जानें कब आएगा भारत का सबसे बड़ा गाना?

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Revealed Why His Relationship with Sonakshi Sinha did not work out Said Some equations last
सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट में बताया गया, 'सोनाक्षी बहुत भावुक लड़की हैं। वह उन लोगों के लिए अपनी भावनाओं को नहीं छिपाती, जिनकी वह परवाह करती हैं। दूसरी ओर अर्जुन अधिक शांत स्वभाव के हैं। वह स्पष्ट रूप से उसकी भावनाओं को संभाल नहीं पाए। अधिकतर लड़कियों की तरह सोनाक्षी भी हर समय उनके आस-पास रहना चाहती थीं। वह लगातार साथ रहने और कॉल करने से थोड़ा परेशान महसूस कर रहा थे। यह सब उनके लिए बहुत तेजी से हो रहा था। ऐसे में इनके ब्रेकअप के लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता।'

विज्ञापन
Arjun Kapoor Revealed Why His Relationship with Sonakshi Sinha did not work out Said Some equations last
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी जल्द ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। खबर के अनुसार, सोनाक्षी और जहीर 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इसके बाद शाम में रिसेप्शन पार्टी देंगे। इनकी शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है, जिसमें शादी से जुड़ी जानकारियां लिखी हुई हैं।   

Violent Movies: इन फिल्मों में दिखाई गई खूब हिंसा, एक फिल्म ने तो बॉक्स ऑफिस पर तोड़ डाले कमाई के कई रिकॉर्ड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed