फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Swara Bhasker: 'कम से कम जीवित तो हैं...', कंगना रणौत के थप्पड़ कांड पर सामने आई स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया

Sat, 15 Jun 2024 05:04 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 15 Jun 2024 05:04 PM IST
सार

स्वरा भास्कर ने कहा कि हिंसा का सहारा लेना अक्षम्य है और ऐसा नहीं होना चाहिए। साथ ही कहा कि चलो कंगना को थप्पड़ ही पड़ा है, वो जिंदा तो हैं। स्वरा ने कहा, 'कोई भी समझदार व्यक्ति यही कहेगा कि कंगना के साथ जो कुछ भी हुआ वह गलत था। 

विज्ञापन
Swara Bhasker Reaction On Kangana Ranaut Slap Incident Said only got slapped many people are actually dying
कंगना रणौत और स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत ने अपने सफल अभिनय करियर के बाद अब राजनीति में कदम रखा है। हाल ही में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव जीता है। अभिनेत्री से सांसद बनीं कंगना रणौत को हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद कंगना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया इस मामले में लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Swara Bhasker Reaction On Kangana Ranaut Slap Incident Said only got slapped many people are actually dying
कंगना रणौत और स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

स्वरा भास्कर ने कहा कि हिंसा का सहारा लेना अक्षम्य है और ऐसा नहीं होना चाहिए। साथ ही कहा कि चलो कंगना को थप्पड़ ही पड़ा है, वो जिंदा तो हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, 'कोई भी समझदार व्यक्ति यही कहेगा कि कंगना के साथ जो कुछ भी हुआ वह गलत था। कोई भी ऐसा नहीं है जो कंगना के साथ हुई हिंसा या मारपीट को सही ठहराएगा।'

Swara Bhasker Reaction On Kangana Ranaut Slap Incident Said only got slapped many people are actually dying
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री ने कहा, 'हां, कंगना के साथ जो हुआ वह गलत था और ऐसा नहीं होना चाहिए था। किसी पर भी हमला करना सही नहीं है। लोग कंगना के दक्षिणपंथी समर्थकों से यही कह रहे थे कि उन्हें इस बारे में नहीं बोलना चाहिए, क्योंकि वह वही लोग हैं, जो लिंचिंग को सही ठहराती हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Swara Bhasker Reaction On Kangana Ranaut Slap Incident Said only got slapped many people are actually dying
स्वरा भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @reallyswara

स्वरा ने आगे कहा, 'कंगना को सिर्फ थप्पड़ पड़ा है और ऐसा भी नहीं होना चाहिए था। मगर कम से कम वह जिंदा हैं। उनकी सुरक्षा उसके आसपास है। इस देश में लोगों की जान गई है, उन्हें पीट-पीट कर मार डाला गया है, ट्रेन में सुरक्षाकर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है, दंगों में सुरक्षाकर्मियों को लोगों की पिटाई करते हुए रिकॉर्ड किया गया है।' उन्होंने कहा, 'जो लोग ये सारी हरकतों को जस्टिफाई कर रहे हैं, वो फिर आके कंगना के केस पर हमें मत सिखाओ।'

विज्ञापन
Swara Bhasker Reaction On Kangana Ranaut Slap Incident Said only got slapped many people are actually dying
स्वरा भास्कर और कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम

स्वरा और कंगना ने तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कंगना के साथ काम किया था। स्वरा ने कहा कि लोग कंगना रणौत के पुराने ट्वीट्स खंगाल रहे हैं, जहां पर उन्होंने ऑस्कर में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के लिए विल स्मिथ का बचाव किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed