{"_id":"67b1be734406ccdc6b0dde8e","slug":"arunoday-singh-birthday-know-about-actor-movies-series-acting-journey-family-and-life-story-2025-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arunoday Singh: एमपी के पूर्व सीएम के इस पोते को नहीं रास आया राजनीतिक रसूख! बनने चले आए इंडस्ट्री के 'सिकंदर'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arunoday Singh: एमपी के पूर्व सीएम के इस पोते को नहीं रास आया राजनीतिक रसूख! बनने चले आए इंडस्ट्री के 'सिकंदर'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 17 Feb 2025 09:00 AM IST
सार
Arunoday Singh Birthday: एक्टर अरुणोदय सिंह आज 17 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे राजनीतिक परिवार से आते हैं। मगर, उन्होंने अपने लिए सिनेमा की राह पकड़ी।
विज्ञापन
1 of 4
अरुणोदय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता अरुणोदय सिंह राजनीतिक घराने से आते हैं। उनके दादाजी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं तो पिताजी भी मशहूर पॉलिटीशियन है। मगर, दादा और पिताजी की तरह उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम न रखकर, सिनेमा की दुनिया की ओर कदम बढ़ाए। उन्होंने कई चर्चित सीरीज और फिल्मों में काम किया है। आज अरुणोदय का जन्मदिन है आइए जानते हैं उनके बारे में...
2 of 4
अरुणोदय सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
बचपन में किए नाटक ने दिखाया सपना
अरुणोदय सिंह का जन्म 17 फरवरी 1983 को एमपी के सीधी में हुआ। अरुणोदय मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं। उनके पिता अजय सिंह भी मध्य प्रदेश में राजनीति में सक्रिय हैं। राजनीतिक परिवार से होने के बावजूद उन्होंने राजनीति में करियर बनाने का सपना नहीं देखा, बल्कि बचपन से ही हीरो बनने का सपना देखा। दरअसल, अरुणोदय सिंह जब नौ साल के थे, तब उन्होंने एक थिएटर प्ले में काम किया था। यही से उन्हें एक्टिंग के कीड़ा ने काटा और उन्होंने एक्टर बनने का सपना देखा।
3 of 4
अरुणोदय सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
'सिकंदर' से किया डेब्यू
अरुणोदय ने साल 2009 में पीयूष झा की फिल्म 'सिकंदर' से डेब्यू किया। इसके बाद अरुणोदय सिंह को फिल्मों के ऑफर तो मिलने शुरू हुए, मगर खास पहचान नहीं मिली। साल 2011 में आई सुधीर मिश्रा की फिल्म 'ये साली जिंदगी' उनके करियर के लिए अच्छी साबित रही। इसमें अपने किरदार के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नॉमिनेशन भी मिला। वे 'जिस्म 2', 'मैं तेरा हीरो', 'बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम' और 'मोहनजोदड़ो' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। मगर, खास पहचान नहीं मिली। लेकिन, ओटीटी पर उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अरुणोदय सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
ओटीटी पर मिली पहचान
अरुणोदय सिंह वेब सीरीज 'अपहरण: सबका कटेगा' से छा गए। इसमें उन्होंने रुद्र श्रीवास्तव और बिक्रम बहादुर शाह के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिर उन्हें ओटीटी की दुनिया में ढेरों ऑफर मिले। इनमें 'ये काली काली आंखें', 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' और 'द चार्जशीट' जैसी वेब सीरीज शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।