फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava: अभिनय के लिए छोड़ा डॉक्टर का पेशा, 20 साल से स्ट्रगल कर रहे अभिनेता ने ‘छावा’ में काटा गदर

Sun, 16 Feb 2025 02:03 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 16 Feb 2025 02:03 PM IST
सार

Chhaava: अभिनेता विनीत सिंह ने विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज के मित्र ‘कवि कलश’ की भूमिका अदा की है। उन्होंने अपने अभिनय से एक गहरी छाप छोड़ी है। आइए जानते हैं उनके किरदार के बारे में…

विज्ञापन
Chhaava actor vineet singh struggled in industry from 20 years shines in strong performance as kavi kalash
'छावा' में विनीत सिंह का किरदार - फोटो : अमर उजाला

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने 31 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की। ‘छावा’ में विक्की कौशल के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है। वैसे तो इस फिल्म के सभी किरदार प्रभावशाली हैं, लेकिन संभाजी महाराज के कवि मित्र की भूमिका में अभिनेता विनीत सिंह ने महफिल लूट ली है। वह अंत तक संभाजी महाराज के साथ कंधे से कंधा मिलाने वाले कवि कलश के दमदार पात्र में नजर आए। विनीत सिंह लगभग 20 वर्षों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि वह आज भी बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विनीत सिंह ने मेडिकल की पढ़ाई की और डॉक्टर का करियर छोड़कर एक्टिंग का रास्ता अपनाया और बेशक वह एक शानदार अभिनेता भी हैं। आइए जानते हैं फिल्म में उनका किरदार कैसा है? साथ ही हम उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में भी जानेंगे।

Chhaava actor vineet singh struggled in industry from 20 years shines in strong performance as kavi kalash
विनीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

इस किरदार में नजर आए ‘मुक्काबाज’ अभिनेता
मुक्काबाज’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में अभिनय का जलवा दिखा चुके अभिनेता विनीत सिंह ‘छावा’ में ‘कवि कलश’ की भूमिका अदा की है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से इस किरदार को जीवंत कर दिया है। उनका किरदार एक कवि और योद्धा दोनों है। उनका किरदार छत्रपति संभाजी महाराज के घनिष्ठ मित्र का है, जो अंतिम सांस तक उनके साथ रहता है। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: जिसके दूध का एहसान माना संभाजी राजे ने, पहचानिए किस अभिनेत्री ने निभाया छावा में ये महत्वपूर्ण किरदार

Chhaava actor vineet singh struggled in industry from 20 years shines in strong performance as kavi kalash
विनीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

वीर रस की कविताओं से फूंकी जान
विनीत सिंह के इस किरदार ने वीर रस की कविताओं से जान फूंक दी है। उन्होंने अपना किरदार इतनी बखूबी निभाया है कि कविताएं पढ़ते हुए वह एक मासूम कवि नजर आते हैं और जब हाथों में तलवार पकड़कर दुश्मनों के बीच होते हैं तो उनके चेहरे पर रौद्रता झलकती है। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Movie Review:आज रिलीज हुई है विक्की कौशल की छावा, आपको जाना चाहिए या नहीं यहां पढ़ें रिव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhaava actor vineet singh struggled in industry from 20 years shines in strong performance as kavi kalash
विनीत सिंह - फोटो : यूट्यूब

पहली बार ऐतिहासिक भूमिका में नजर आए विनीत
यह विनीत सिंह के करियर की पहली ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें वह अदाकारी कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें देखकर ऐसा  बिल्कुल भी नहीं लगता कि वह पहली बार इस तरह का किरदार कर रहे हैं। वह अपने किरदार में पूरी तरह से उतर गए। ‘मुक्काबाज’, ‘रंगबाज’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘अग्ली’ और ‘बॉम्बे टॉकीज जैसी फिल्मों में उनकी अदाकारी देखने लायक है। 

विज्ञापन
Chhaava actor vineet singh struggled in industry from 20 years shines in strong performance as kavi kalash
विनीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

दो दशक से इंडस्ट्री में जारी है विनीत सिंह का संघर्ष
विनीत सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 18 से 20 वर्षों से बने हैं। वह जिस तरह का भी किरदार निभाते हैं उसमें ढल जाते हैं। उनके अभिनय में हमेशा एक नयापन देखने को मिलता है। कई भूमिकाओं से उन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। ऐसा ही अभिनय उन्होंने ‘छावा’ में भी किया है। हाल ही में अभिनेता ने अपने संघर्ष के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अपने करियर के शुरुआत में वह साल 2007 में आलिया भट्ट से ‘धोखा’ के सेट पर मिले थे। उस वक्त आलिया अपने पिता महेश भट्ट की गोद में बैठी रहती थीं। विनीत ने कहा, “आलिया एक शानदार अभिनेत्री हैं, लेकिन जब आपको समय पर अवसर मिलते हैं, तो आपकी जिंदगी बदल सकती है। मैं तब भी संघर्ष कर रहा था, आज भी संघर्ष कर रहा हूं।” विनीत कुमार सिंह ने सीपीएमटी पास करके मेडिकल कॉलेज में टॉपर रहे। वह एक मेडिकल प्रैक्टिशनर भी रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed