सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: दर्शकों को लुभाने में नाकाम 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में', जानिए 'ओ रोमियो' का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Feb 2026 07:54 AM IST
सार

Box Office Report: मंगलवार का दिन सभी फिल्मों के लिए मिलाजुला रहा। 'अस्सी' और 'दो दीवाने शहर में' की कमाई घटी है। जानते हैं 'ओ रोमियो' का कलेक्शन कैसा रहा?

विज्ञापन
Assi do deewane seher mein o romeo Box Office Collection on Tuesday
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
आजकल बॉक्स ऑफिस पर 'अस्सी' जैसी गंभीर मुद्दे वाली फिल्म चल रही है, तो वहीं 'दो दीवाने सहर में' भी है। दोनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में हैं। दोनों को दर्शक नहीं मिल रहे हैं। एक्शन फिल्म 'ओ रोमियो' को दर्शकों पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने मंगलवार के दिन कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
Assi do deewane seher mein o romeo Box Office Collection on Tuesday
अस्सी - फोटो : यूट्यूब
अस्सी 
तापसी पन्नू की अदाकारी वाली इस फिल्म को काफी तारीफ मिल रही है। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। 
मंगलवार को इसने 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
सोमवार को इसका कलेक्शन 70 लाख रुपये था।
पहले दिन इसने एक करोड़ रुपये से खाता खोला था। 
पांच दिनों में इस फिल्म ने कुल 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Assi do deewane seher mein o romeo Box Office Collection on Tuesday
दो दीवाने सहर में ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
दो दीवाने सहर में
फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ एक प्रेम कहानी है।
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की अदाकारी वाली फिल्म की आलोचक तारीफ कर रहे हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसका असर नहीं दिखा रहा। 
पहले दिन से ही इस फिल्म की कमाई काफी कम रही है। 
मंगलवार को इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 
सोमवार को इसकी कमाई 60 लाख रुपये रही थी।
पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 5.3 करोड़ रुपये हो गया है।

Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में नए कलाकार की एंट्री, सामने आया एक्टर का नया लुक
Assi do deewane seher mein o romeo Box Office Collection on Tuesday
ओ रोमियो फिल्म रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
ओ रोमियो
शाहिद कपूर की अदाकारी वाली एक्शन फिल्म ‘ओ रोमियो’ ठीक-ठाक कमाई कर रही है। 
मंगलवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ रुपये कमाए। 
सोमवार को इसका कलेक्शन 1.60 करोड़ रुपये था।
12 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 59.05 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Assi do deewane seher mein o romeo Box Office Collection on Tuesday
'अस्सी', 'दो दीवाने शहर में' 'ओ रोमियो' - फोटो : सोशल मीडिया
कौन किस पर भारी?
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' में जबरदस्त टक्कर चल रही है। दोनों लगभग बराबर कमाई कर रही हैं। इस बीच 'ओ रोमियो' अच्छा कलेक्शन कर रही है। यह फिल्म नई रिलीज हुई फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed