{"_id":"65ffd1e049c3e102780b293e","slug":"atif-aslam-daughter-haleema-face-is-compared-with-alia-bhatt-daughter-face-raha-photos-went-viral-on-internet-2024-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atif Aslam Daughter: आलिया और आतिफ की बेटी दिखती हैं एक जैसी, इंटरनेट पर यूजर्स बोले- राहा की कॉपी हैं हलीमा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Atif Aslam Daughter: आलिया और आतिफ की बेटी दिखती हैं एक जैसी, इंटरनेट पर यूजर्स बोले- राहा की कॉपी हैं हलीमा
Sun, 24 Mar 2024 12:42 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:42 PM IST
विज्ञापन
आतिफ असलम आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रसिद्ध गायक आतिफ असलम अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। पिछले साल 22 मार्च 2023 को आतिफ पिता बने थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने अपनी लाडली बेटी हलीमा के चेहरे को दुनिया से छिपा कर रखा था। कल आतिफ ने बेटी हलीमा के जन्मदिन के मौके पर उनकी प्यारी सी तस्वीर को फैंस के साथ साझा किया और अब सोशल मीडिया पर हलीमा की तस्वीर वायरल हो रही है। साथ ही साथ इंटरनेट पर कई यूजर्स उन्हें आलिया भट्ट की बेटी राहा की हमशक्ल भी कह रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक साथ राहा और हलीमा की तस्वीरों को---
आतिफ असलम
- फोटो : इंस्टाग्राम
23 मार्च 2024 को गायक आतिफ असलम ने अपनी बेटी हलीमा का पहला जन्मदिन मनाया। इस खुशी के मौके पर उन्होंने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीरों को अपने फैंस के साथ साझा किया। सफेद फ्रॉक में हलीमा किसी गुड़िया जैसी दिख रही थीं। इंटरनेट पर हलीमा की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
आतिफ असलम
- फोटो : इंस्टाग्राम
आतिफ असलम ने हलीमा की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, 'बाबा ने हलीमा के जूतों को अपने पॉकेट में रख लिया है। जब हलीमा उनसे जूते मांगेगी बाबा उन्हें दे देंगे। तुम्हारे लिए खूब सारा प्यार, जन्मदिन मुबारक हो मेरी बच्ची।'
विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंटरनेट पर यूजर्स हलीमा की तस्वीर को देखते ही उनकी तुलना आलिया भट्ट की बेटी राहा से करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'क्या सिर्फ मुझे ही ऐसा लग रहा है कि हलीमा की शक्ल राहा से मिलती है या किसी और को भी ऐसा लग रहा है।'
विज्ञापन
आतिफ असलम
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'माशाअल्लाह, हलीमा बिल्कुल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी की राहा की जुड़वा बहन लग रही हैं। एक और यूजर ने लिखा है, 'ऐसा कैसे हो सकता है, हलीमा राहा की हमशक्ल लग रही हैं।'