फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AMKDT Box Office Day 10: 10वें दिन निकला 'औरों में कहां दम था' का दिवाला, दूसरे रविवार इतनी रही फिल्म की कमाई

Sun, 11 Aug 2024 08:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Aug 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Day 10: Ajay Devgn Tabu Jimmy Shantanu and Movie latest Collection
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी अजय देवगन और तब्बू अभिनीत फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज को आज दस दिन पूरे हो गए हैं। और ऐसा लग रहा है कि दसवें दिन तक आते-आते इसका दिवाला निकल गया है। बॉक्स ऑफिस पर घिसट-घिसट कर चल रही यह फिल्म अपनी आखिरी सांसे गिनती मालूम हो रही है। यूं भी आने वाले सप्ताह में जो फिल्में रिलीज हो रही हैं, उनका मुकाबला यह फिल्म नहीं कर पाएगी। खैर...इस फिल्म की आज की कमाई पर नजर डाल लेते हैं...

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Day 10: Ajay Devgn Tabu Jimmy Shantanu and Movie latest Collection
औरों में कहां दम था रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज डेट कई बार टली। उसके बाद 2 अगस्त का दिन इसे सिनेमाघरों तक पहुंचाने के लिए मुकर्रर हुआ। शुरुआत से सामान्य बजट की इस फिल्म को बहुत बड़े बजट की फिल्म की तरह पेश किया जा रहा था। फिल्म जब रिलीज हुई तो पहले ही दिन से कोई माहौल नहीं बना पाई। ओपनिंग बिल्कुल मजेदार नहीं रही। पहले दिन फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला।

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Day 10: Ajay Devgn Tabu Jimmy Shantanu and Movie latest Collection
औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब

'औरों में कहां दम था' एक म्यूजिक लव स्टोरी फिल्म है। इसमें तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी है, तो लग रहा था एक बार फिर प्रशंसक दोनों को परदे पर देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़ेंगे। लेकिन, इनकी जोड़ी का आकर्षण दर्शकों को खींच पाने में नाकाम साबित रहा। फिल्म के संगीत को भी बहुत जोर-शोर से बनाया गया था। ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी को संगीत की जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन, म्यूजिक भी बहुत असर नहीं कर पाया है।
Jackie Shroff: पोलियो जागरूकता अभियान में इस्तेमाल किए गए अपशब्दों पर जैकी श्रॉफ ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Day 10: Ajay Devgn Tabu Jimmy Shantanu and Movie latest Collection
औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब

दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लेकिन, फिर चौथे दिन पहले सोमवार की परीक्षा में यह फिल्म चरमरा गई। पहले सोमवार को फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। और पांचवे दिन से तो कमाई फिर लाखों में सिमट गई। पहले सप्ताह में 'औरों में कहां दम था' ने 10.1 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। फिल्म की आज की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।
Sonakshi Sinha-Zaheer: अली फजल और ऋचा के साथ दावत करते नजर आए सोनाक्षी-जहीर इकबाल, बोले- शानदार बीता इतवार

विज्ञापन
Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Day 10: Ajay Devgn Tabu Jimmy Shantanu and Movie latest Collection
औरों में कहां दम था - फोटो : वीडियो ग्रैब

कल शनिवार को 'औरों में कहां दम था' ने 54 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक आज रविवार को इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 47 लाख रुपये ही कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.46  करोड़ रुपये हो पाया है। इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी स्थिति में है।


Sunny Kaushal: सनी का चौंकाने वाला खुलासा, 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के लिए देखा सीरियल किलर टेड बंडी का इंटरव्यू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed