फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AMKDT: 'औरों में कहां दम था' की नई रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, अब इस दिन धमाल मचाएगी अजय देवगन-तब्बू की जोड़ी

Sat, 06 Jul 2024 02:57 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 06 Jul 2024 02:57 PM IST
विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha release date postponed ajay devgn tabu film now will hit on 2 august in cinemas
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

अजय देवगन और तब्बू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'औरों में कहां दम था' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को लेकर निर्माता लगातार नई जानकारियां दे रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने पोस्टर साझा करते हुए बताया था कि वे जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा करेंगे। सिनेमाघरों घरों में फिल्म देखने के लिए दर्शकों और थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आखिरकार अब निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

Auron mein kahan dum tha release date postponed ajay devgn tabu film now will hit on 2 august in cinemas
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम

पहले यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे खिसका दी गई है। पहले इसकी टक्कर निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर 'किल' से होने वाली थी। अब  निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट साझा की है। आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म अब 2 अगस्त को रिलीज होगी।

Auron mein kahan dum tha release date postponed ajay devgn tabu film now will hit on 2 august in cinemas
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय और तब्बू ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और नई रिलीज डेट की घोषणा की। तस्वीर के साथ अजय ने लिखा, '2 अगस्त को इंतजार खत्म होगा। औरों में कहां दम था।' नीरज पांडे ने भी पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'प्यारे दोस्तों, हमारी रिलीज की नई तारीख है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन
विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha release date postponed ajay devgn tabu film now will hit on 2 august in cinemas
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम: @ajaydevgn

इस हफ्ते की शुरुआत में फिल्म के निर्माता एनएच स्टूडियोज ने फिल्म के स्थगन के बारे में पोस्ट किया था। संदेश में लिखा था, 'प्रिय मित्रों, प्रदर्शकों और वितरण बिरादरी के अनुरोध पर हमने सामूहिक रूप से अपनी फिल्म 'औरों में कहां दम था' की रिलीज की तारीख बदलने का फैसला किया है। नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।'

विज्ञापन
Auron mein kahan dum tha release date postponed ajay devgn tabu film now will hit on 2 august in cinemas
औरों में कहां दम था - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं फिल्म के कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू के अलावा 'औरों में कहां दम था' में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है। यह फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed