{"_id":"6861f4c6ad3444eefd01ec84","slug":"avika-gor-birthday-special-serials-films-love-life-and-films-2025-06-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Avika Gor Bday: 'बालिका वधु' से घर-घर बनाई पहचान, बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अविका ने किया बेहतरीन काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Avika Gor Bday: 'बालिका वधु' से घर-घर बनाई पहचान, बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में अविका ने किया बेहतरीन काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 30 Jun 2025 07:52 AM IST
सार
Avika Gor Birthday Special: टीवी सीरियल से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अविका गौर ने साउथ की फिल्मों में भी अच्छी अदाकारी की है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में अहम बातें।
विज्ञापन
1 of 6
अविका गौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @avikagor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अविका गौर टीवी का जाना माना चेहरा हैं। आज वह अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। बालिका वधु में आनंदी के किरदार से उन्होंने घर-घर पहचान बनाई। बॉलीवुड में वह शाहिद कपूर के साथ नजर आ चुकी हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने साउथ की फिल्मों में अपना लोहा मनवाया है। आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
अविका गौर
- फोटो : अमर उजाला
टीवी सीरियल से घर-घर में बनाई पहचान
30 जून 1997 को अविका गौर महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक गुजराती परिवार में जन्मी। अविका ने यहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने सबसे पहले साल 2007 में टीवी सीरियल 'श्श्श्श...कोई है' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने 2008 से लेकर 2010 तक प्रसारित हुए टीवी सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाया। इस टीवी सीरियल से वह हर घर में मशहूर हुईं। साल 2011 में अविका ने टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' में बेहतरीन अदाकारी की। इसके अलावा वह 2017 में 'लाडो- वीरपुर की मर्दानी' में नजर आ चुकी हैं।
3 of 6
अविका गौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @avikagor
रियलिटी शो से सुर्खियों में रहीं अविका
अविका गौर ने न सिर्फ टीवी सीरियल में काम किया है बल्कि उन्होंने रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। वह साल 2012 में 'झलक दिखला जा 5' में नजर आईं थीं। साल 2019 में वह 'फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 9' में भी नजर आईं। इस रियलिटी शो में वह 12वें नंबर पर रहीं।
शाहिद कपूर के साथ फिल्म में नजर आईं अविका
अविका गौर का सफर महज टीवी शो या रियलिटी शो तक नहीं रहा। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। वह साल 2009 में सबसे पहले बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस फिल्म 'मॉर्निंग वॉक', 2010 में शाहिद कपूर के साथ 'पाठशाला' और 2012 में 'तेज' में नजर आईं। साल 2023 में वह हिंदी फिल्म '1920; हॉरर ऑफ द हार्ट' और साल 2024 में 'ब्लडी इश्क' में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 6
अविका गौर
- फोटो : इंस्टाग्राम @avikagor
साउथ की फिल्मों में अविका ने की अदाकारी
अविका गौर ने अपनी छोटी सी उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने टीवी सीरियल में अपना लोहा मनवाया। इसके बाद बॉलीवुड का रुख किया। इसी के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम किया। अविका गौर ने साल 2013 में तेलुगू फिल्म 'उय्याला जम्पाला', साल 2014 में 'लक्ष्मी रावे मा इंतिकी', 2015 में 'सिनेमा चुपिस्ता मावा' और 'थानू नेनू' में बेहतरीन आदाकारी की। अविका गौर ने 2013 से लेकर 2025 तक साउथ की तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं की कई फिल्मों में काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।