अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री पर एक ज्वेलरी ब्रांड ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि कई बार वादा करने के बावजूद अभिनेत्री ने ब्रांड की चीजों को इस्तेमाल करने के बाद भी क्रेडिट नहीं दिया। विवाद तब सामने आया जब ब्रांड के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने अभिनेत्री के साथ उनकी बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए।
Avneet Kaur: अवनीत कौर पर ज्वेलरी ब्रांड ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, पीआर के साथ चैट के स्क्रीनशॉट हुए वायरल
हालांकि, परेशानी तब शुरू हुई जब ब्रांड को एहसास हुआ कि अवनीत ने उनकी ज्वेलरी से जुड़ी किसी भी पोस्ट में उन्हें क्रेडिट देने का अपना वादा पूरा नहीं किया है। ब्रांड द्वारा अभिनेत्री से संपर्क किए जाने पर अवनीत ने कथित तौर पर उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी ज्वेलरी के बारे में जरूर पोस्ट करेंगी। इन आश्वासनों के बावजूद, ब्रांड ने दावा किया कि अभिनेत्री की पोस्ट में उन्हें ऐसा कोई क्रेडिट नहीं दिखाई दिया।

इंस्टाग्राम पर ब्रांड की साझा की गई एक पोस्ट में लिखा था, "अपने पूरे महीने के यूरोप वेकेशन के दौरान अवनीत ने हमारी ज्वेलरी कुल सात बार पहनी। डायर और विविएन वेस्टवुड जैसे बड़े ब्रांड के साथ RANG पहनने के बावजूद उन्होंने अपनी पोस्ट में केवल इन लक्जरी ब्रांडों को ही टैग किया।"
उन्होंने आगे कहा, "स्टाइलिस्ट ने कहा कि उन्होंने अवनीत से बात की। इसके बाद एक अलग पोस्ट में दूसरे आउटफिट के साथ हमारे ब्रांड को क्रेडिट देने के लिए सहमत हो गई। हालांकि, जब अवनीत ने फिर से पोस्ट किया, तब भी उन्होंने क्रेडिट नहीं दिया। हमने फिर स्टाइलिस्ट को एक बार फिर मैसेज किया, जिसमें पूछा गया कि अवनीत ने हमारे ब्रांड को क्रेडिट क्यों नहीं दिया। अवनीत ने स्टाइलिस्ट को जवाब देते हुए कहा, 'अरे मैं उन्हें भुगतान करूंगी। कितना है'। हमने यह समझाते हुए जवाब दिया कि यह पैसे के बारे में नहीं था, बल्कि जो तय किया गया था उस पर टिके रहने के बारे में था।"
