फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saiyami Kher: आयरनमैन ट्रायथलॉन के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं सैयामी, कहा- ये मानसिक शक्ति का भी परीक्षण करेगी

Wed, 07 Aug 2024 09:03 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 07 Aug 2024 09:03 AM IST
सार

सैयामी खेर ने कहा, 'मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह कुछ ऐसा है, जो मैं वास्तव में बहुत समय से करना चाहती थी। मैं 2020 में इसका प्रयास कर रही थी, लेकिन कोविड-19 आ गया। मैंने ट्रनिंग ली थी, लेकिन दौड़ रद्द हो गई थी।'

विज्ञापन
Saiyami Kher Participating in Ironman Triathlon Race Said the competition will Also test my mental strength
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री सैयामी खेर आयरनमैन ट्रायथलॉन रेस की तैयारी में जुटी हुई हैं। अभिनेत्री इस दौड़ में भाग में लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो सितंबर में आयोजित की जाएगी। सैयामी इस रेस में भाग लेने वाली बॉलीवुड की पहली अभिनेत्री हैं। मगर सैयामी को इस बात की उम्मीद है कि इसमें भाग लेने वाली वो आखिरी एक्ट्रेस नहीं होगी। 

Saiyami Kher Participating in Ironman Triathlon Race Said the competition will Also test my mental strength
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

आयरनमैन ट्रायथलॉन रेस को दुनिया की सबसे कठिन ट्रायथलॉन में से एक माना जाता है। इसमें स्विमिंग, साइकिल चलाना और दौड़ना एक के बाद एक कई चीजें शामिल हैं। सैयामी खेर ने हाल ही में इसे लेकर बात करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल उनकी शारीरिक क्षमताओं बल्कि मानसिक शक्ति का भी टेस्ट करेगी। उन्होंने कहा कि दौड़ में अभी 40 दिन बाकी हैं और वह इसे लेकर थोड़ी नर्वस हो रही हैं।

Saiyami Kher Participating in Ironman Triathlon Race Said the competition will Also test my mental strength
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

सैयामी खेर ने कहा, 'मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह कुछ ऐसा है, जो मैं वास्तव में बहुत समय से करना चाहती थी। मैं 2020 में इसका प्रयास कर रही थी, लेकिन कोविड-19 आ गया। मैंने ट्रनिंग ली थी, लेकिन दौड़ रद्द हो गई थी। इसके बाद मैं इसे करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी। अब, मैंने अपना दिमाग फिर से इस पर लगा दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saiyami Kher Participating in Ironman Triathlon Race Said the competition will Also test my mental strength
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें रेस, स्विमिंग और साइकिल चलाने में बेहतर होने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा, 'मुझे तीनों में ही अच्छी तरह से ट्रेनिंग लेने की आवश्यकता है। पिछले साल जून में इटली में मेरा साइकिल चलाने में एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद लगभग आठ महीने तक मैंने कुछ भी नहीं किया। क्योंकि मैं मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी। इस साल फरवरी में मैंने रेस के लिए ट्रेनिंग ली। यह छह महीने की बहुत ही कठिन ट्रेनिंग थी। मैं सच में बहुत मेहनत कर रही हूं, क्योंकि मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही हूं। मैं हर दिन दो घंटे ट्रेनिंग लेती हूं। छुट्टी के दिनों में पांच-छह घंटे की ट्रेनिंग लेती हूं। मगर मैं इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं हुई।'
 
विज्ञापन
Saiyami Kher Participating in Ironman Triathlon Race Said the competition will Also test my mental strength
सैयामी खेर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने कहा, 'इस दौड़ के लिए आपको मानसिक रूप से बेहद मजबूत होना पड़ता है क्योंकि आपको दौड़ के दौरान संगीत सुनने की अनुमति नहीं होती है। आपको खुद के साथ आठ घंटे बिताने की जरूरत होती है। आप जब खुद के साथ इतना समय बिताते हैं तो आपके मन में कई तरह के विचार आते हैं। मेरे लिए, यह न केवल मेरी शारीरिक क्षमता, बल्कि मेरी मानसिक शक्ति का भी परीक्षण है। मैं ऐसा इसलिए कर रही हूं, ताकि मैं अपनी सीमाओं को पार कर सकूं और जब आपको लगे कि आप कुछ हासिल नहीं कर सकते हैं। तो ये छोटी-छोटी जीत हासिल कर सकूं।' 

Vikrant Massey: 12वीं फेल की सफलता के बाद खुद को 'बॉक्स ऑफिस स्टार' नहीं मानते विक्रांत मैसी, बोले- एक इनिंग..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed