अयोध्या राम मंदिर में सोमवार 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया। पूरे देशभर में इस पावन समारोह के मौके पर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुनियाभर के चर्चित शख्सियत के साथ-साथ भारतीय सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की। इनमें मेगा स्टार अमिताभ बच्चन से लेकर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत तक का नाम शामिल रहा। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की।
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा में अमिताभ से योगी आदित्यनाथ की मुलाकात, यूपी सीएम ने इस अंदाज में किया अभिवादन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन से मुलाकात की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनका अभिवादन किया। तस्वीर में मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और यूपी सीएम बातचीत करते हुए भी दिखे। पोस्ट की अगली तस्वीर में अभिषेक बच्चन के साथ मुलाकात की तस्वीर भी साझा की गई। इसके अलावा यूपी मुख्यमंत्री को आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रविशंकर का अभिवादन करते हुए भी देखा गया, पोस्ट में उनके साथ भी एक तस्वीर भी शेयर की गई। इस पोस्ट के कैप्शन में यूपी सीएम ने लिखा, 'सभी को राम राम। आप सभी पर प्रभु श्री राम की कृपा बनी रहे'।
View this post on Instagram
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में शामिल सभी मेहमानों का अभिवादन करते देखे गए। इस दौरान जब उनकी नजर बैरिकेड्स के पीछे खड़े अमिताभ बच्चन पर पड़ी तो वे एक पल के लिए वहां ठहर गए और हाथ जोड़कर मेगा स्टार का अभिवादन किया। गौरतलब है कि अयोध्या राम मंदिर के भव्य उद्घाटन में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणदीप हुडा, माधुरी दीक्षित समेत कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए।
Fighter: 'फाइटर' के प्रमोशन से दीपिका पादुकोण क्यों हैं गायब? डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया खुलासा
वहीं, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दीपिका पादुकोण, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारों ने अपने घर पर इसका का जश्न मनाया। उन्होंने घर पर दीपक जलाएं और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें शेयर की।
Katrina Kaif: रश्मिका और नोरा के बाद अब कैटरीना कैफ का डीपफेक वीडियो हुआ वायरल, ऋतिक रोशन भी साथ आ रहे नजर
इसके अलावा अयोध्या राम मंदिर के इस पावन कार्यक्रम में साउथ इंडस्ट्री से भी कई सुपरस्टार्स ने हिस्सा लिया। इनमें रजनीकांत, चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण, कंतारा फेम ऋषभ शेट्टी जैसे अभिनेता शामिल थे।
Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सेल्फी लेने पर क्यों ट्रोल हो गए रणबीर? वायरल वीडियो में वजह आई सामने