फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या पहुंचे टीवी के 'राम', लोगों ने पैर छूकर किया स्वागत

Tue, 16 Jan 2024 05:28 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 16 Jan 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Ramayan Fame Arun Govil ahead of pran pratishtha fans lauds jai shri ram video goes viral
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे, जिसे लेकर हर तरफ खुशी का माहौल है। हर राम भक्त को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच रामानंद सागर की 'रामायण' में श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी रामलला की जन्म भूमि अयोध्या पहुंच चुके हैं। लोगों ने पैर छूकर अभिनेता का स्वागत किया है।

Ayodhya Ram Mandir Ramayan Fame Arun Govil ahead of pran pratishtha fans lauds jai shri ram video goes viral
अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोशल मीडिया पर अरुण गोविल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं तो लोगों की भीड़ उनका अभिवादन करती है। कई लोग उनके पैर भी छूने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। बता दें कि अभिनेता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा कर खुद अयोध्या पहुंचने की जानकारी अपने फैंस को दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

Ayodhya Ram Mandir Ramayan Fame Arun Govil ahead of pran pratishtha fans lauds jai shri ram video goes viral
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा,' राम नाम कर अमित प्रभावा, संत पुराण उपनिषद गावा... आज पहली बार विमान द्वारा अयोध्या जी के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर उतरने के उपरांत के कुछ दृश्य… बहुत ही सुंदर एयरपोर्ट है... जय श्री राम।'

Hanuman: 'हनुमान' के हाउसफुल शो को महेश बाबू के 'गुंटूर कारम' से किया गया रिप्लेस, मेकर्स ने दर्ज कराई शिकायत
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Ramayan Fame Arun Govil ahead of pran pratishtha fans lauds jai shri ram video goes viral
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अयोध्या की भूमि पर पहुंच कर अरुण गोविल ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राम जन्मभूमि के भंडारे की खिचड़ी भी खाई। अभिनेता ने इस वीडियो को साझा कर लिखा, 'यहां मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जगह-जगह भंडारे हो रहे हैं। मेरा भी मन हो रहा है कि मैं इस खिचड़ी को खाऊं। अरुण की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है।'

View this post on Instagram

A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai)

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Ramayan Fame Arun Govil ahead of pran pratishtha fans lauds jai shri ram video goes viral
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'भगवान खुद प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। कितना शुभ है यह सब।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमने भगवान राम को आपके रूप में ही देखा है। इस समय आपका अयोध्या में होना अनिवार्य है।' एक और यूजर ने लिखा, 'हम आपको देखने के लिए अति उत्साहित हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed