Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Ayushmann Khurrana has let go of Border 2 he was unsure of his positioning in sunny deol film as per reports
{"_id":"66b30f20c850e2a458024d84","slug":"ayushmann-khurrana-has-let-go-of-border-2-he-was-unsure-of-his-positioning-in-sunny-deol-film-as-per-reports-2024-08-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Border 2: सनी देओल की वजह से आयुष्मान ने छोड़ी बॉर्डर 2? अभिनेता के फैसले के पीछे की यह बड़ी वजह आई सामने","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Border 2: सनी देओल की वजह से आयुष्मान ने छोड़ी बॉर्डर 2? अभिनेता के फैसले के पीछे की यह बड़ी वजह आई सामने
सनी देओल ने हाल ही में अपनी साल 1997 की फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल की घोषणा की थी । ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में होंगे। हालांकि, अब मिड-डे की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि महीनों की बातचीत के बाद आयुष्मान ने 'बॉर्डर 2' को छोड़ दिया है क्योंकि वह सनी की इस फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर असंजस में थे।
2 of 5
आयुष्मान खुराना
- फोटो : इंस्टाग्राम @ayushmannk
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, "आयुष्मान सीक्वल में एक सैनिक की भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे थे। आयुष्मान और निर्माता दोनों ही सहयोग करने के इच्छुक थे, लेकिन अभिनेता को सनी देओल की फिल्म में अपनी स्थिति को लेकर श्योर नहीं थे।"
3 of 5
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम @diljitdosanjh
हाल ही में, अफवाहों में यह भी कहा गया था कि इस फिल्म में पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में होंगे। इस बारे में बात करते हुए, सूत्र ने कहा, "अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन दिलजीत को निर्माताओं ने संपर्क किया है। उत्तर भारत में उनके मजबूत दर्शक आधार को देखते हुए, दिलजीत और सनी को एक साथ स्क्रीन पर देखना एक ट्रीट होगा।" फिल्म के नवंबर तक फ्लोर पर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्देशक जेपी दत्ता की कल्ट क्लासिक 'बॉर्डर' ने जून साल 2024 में 27 साल पूरे कर लिए और सनी देओल ने सीक्वल 'बॉर्डर 2' की घोषणा करके प्रशंसकों को बड़ा आश्चर्य दिया। इंस्टाग्राम पर सनी ने एक घोषणा वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, "27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने आ रहा है।"
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की कहानी है। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।