Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Azaad box office Collection Day 3 aman devgan rasha thadani ajay devgn film performance on first sunday
{"_id":"678d108a20463cada50f4e53","slug":"azaad-box-office-collection-day-3-aman-devgan-rasha-thadani-ajay-devgn-film-performance-on-first-sunday-2025-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Azaad Collection Day 3: वीकएंड पर भी औंधे मुंह गिरी 'आजाद', तीसरे दिन अमन-राशा की फिल्म ने की महज इतनी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Azaad Collection Day 3: वीकएंड पर भी औंधे मुंह गिरी 'आजाद', तीसरे दिन अमन-राशा की फिल्म ने की महज इतनी कमाई
अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' सिनेमाघरों में 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने डेब्यू किया है, लेकिन नए कलाकारों की चमक और अजय का स्टारडम, दोनों ही काम न आ सका। फिल्म ओपनिंग डे पर ही धड़ाम हो गई थी। चलिए जानते हैं आज रविवार को कितनी कमाई की।
फिल्म की आज की कमाई
'आजाद' को सिनेमाघरों में आज तीन दिन पूरे हो चुके हैं। साथ ही यह फिल्म का पहला वीकएंड भी है, लेकिन फिल्म छुट्टी का फायदा भी नहीं उठा पा रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'आजाद' ने आज तीसरे दिन 1.28 करोड़ रुपये की कमाई की। आज रविवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई।
3 of 5
आजाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कुल कमाई
पहले दिन फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म पहले दिन तीन प्रतिशत हिस्सा भी नहीं कमा पाई। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को इसका कलेक्शन गिरावट के साथ 1.3 करोड़ रुपये रहा। वहीं, आज की कमाई के साथ अब 'आजाद' की कुल कमाई 4.08 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इमरजेंसी, आजाद
- फोटो : एक्स
'इमरजेंसी' से पीछे रही 'आजाद'
'आजाद' बॉक्स ऑफिस पर सीधा टकराव कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' के साथ हुआ। हालांकि, 'आजाद' कंगना की फिल्म के आगे टिक नहीं पाई। इमरजेंसी की शुरुआत भी धीमी रही, लेकिन वह अब भी आजाद से आगे है। इमरजेंसी ने आज तीसरे दिन 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं इसका कुल कलेक्शन आजाद की कमाई से भी डबल है। इमरजेंसी अब तक 9.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
विज्ञापन
5 of 5
आजाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'आजाद' की कहानी और कलाकार
फिल्म की कहानी की बात करें तो स्वतंत्रता-पूर्व भारत में सेट 'आजाद' में अजय देवगन एक कुशल घुड़सवार की भूमिका में हैं, जिसका अपने घोड़े से गहरा संबंध है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब अजय का सामना कठोर अंग्रेजी सेनाओं से होता है और अराजकता के दौरान उनका प्रिय घोड़ा गायब हो जाता है। खोए हुए घोड़े को खोजने की जिम्मेदारी अमन देवगन के किरदार पर आती है। फिल्म का निर्माण उद्योग के दिग्गज रोनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर ने किया है। इसमें डायना पेंटी, मोहित मलिक और पियूष मिश्रा जैसे कलाकार भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।