कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में लगी है। फिल्म को शुरुआती तौर पर समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। व्यक्तिगत तौर पर अभिनेत्री अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। । हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर में अपने र्द-गिर्द रहे विवादों पर चर्चा की। अभिनेत्री ने कहा कि उनमें से कई विवाद पुरुषों द्वारा उनके बारे में किए गए कमेंट्स से उपजे हैं। कंगना ने कहा कि यह सब उन्हें अनुचित लगता है।
Kangana Ranaut: खुद से जुड़े विवादों पर कंगना ने रखी राय, ‘इमरजेंसी’ अभिनेत्री बोलीं- किसी ने मुझे ‘डायन’ कहा…
Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने हाल ही में अपने पुराने विवादों पर अपनी राय रखी। अभिनेत्री ने कहा कि उनमें से कई विवाद पुरुषों द्वारा उनके बारे में किए गए कमेंट्स से उपजे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद से जुड़े विवादों पर क्या बोलीं कंगना?
बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के बारे में भी बात की, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। द न्यू इंडियन के साथ इंटरव्यू में कंगना से पूछा गया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में अपने जीवन के किन पहलुओं को छुआ है? जिस पर अभिनेत्री ने कहा, जब मैं फिल्म के लिए रिसर्च कर रही थी, तो लोग मेरे सनसनीखेज अफेयर्स और दोस्ती के बारे में बात कर रहे थे। मैं हैरान थी। मैंने कहा 'एक महिला को उसके जीवन में मिले पुरुषों तक ही सीमित क्यों रखा जाता है, चाहे वह किसी भी क्षमता में हो? यह बहुत गलत था। मैंने इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि मैं उस दिशा में ना जाऊं?” कंगना ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि एक महिला के लिए यह बहुत अपमानजनक है कि उसे ... उदाहरण के लिए। मैंने एक अभिनेत्री के रूप में अपने करियर में भी देखा है ज्यादातर समय मेरा विवाद पुरुषों द्वारा मेरे बारे में कही गई बातों से होता है किसी ने केस दर्ज किया या किसी ने मुझे डायन कहा या किसी ने कुछ ऐसा कहा जिसने एक कलाकार के रूप में मेरी विश्वसनीयता को खत्म कर दिया। यह उचित नहीं है।"
कंगना से जुड़े विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2016 में ऋतिक रोशन ने दोनों के बीच ईमेल के आदान-प्रदान से संबंधित कंगना के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ऋतिक ने शिकायत दर्ज कराई कि कोई व्यक्ति उनके नाम पर फर्जी ईमेल आईडी का उपयोग करके कंगना को ईमेल कर रहा था। तब कंगना ने दावा किया कि ऋतिक ने उन्हें ईमेल आईडी दी थी और वह 2014 तक उसी ईमेल आईडी से बात कर रहे थे। कथित तौर पर ईमेल 2013 और 2014 में भेजे गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ साल पहले कंगना के पूर्व प्रेमी, अभिनेता अध्ययन सुमन ने भी अभिनेत्री पर कई तरह के आरोप लगाए थे। दोनों साल 2008 से 2009 तक रिलेशनशिप में रहे।
'इमरजेंसी' के बारे में
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल अभी तक नहीं कर पाई है। इस फिल्म का निर्देशन खुद कंगना रनौत ने किया है। बायोग्राफिकल पॉलिटिकल थ्रिलर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित है। अभिनेत्री ने इस फिल्म में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।
‘इमरजेंसी’ स्टार कास्ट
फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपदे, अशोक छाबड़ा, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, विशाक नायर और सतीश कौशिक भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अनुपम को दिवंगत राजनेता जयप्रकाश नारायण, श्रेयस को युवा अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन को फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ, महिमा चौधरी को पुपुल जयकर और दिवंगत सतीश कौशिक को जगजीवन राम के रूप में दिखेंगे।