रमजान के दौरान बॉलीवुड के सितारों के लिए बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी एक खास परंपरा है। यह पार्टी गर्मजोशी के साथ इंडस्ट्री के सभी सितारों को एक साथ लाती है। राजनेता और सामाजिक हस्ती बाबा सिद्दीकी हर साल मुंबई में इस कार्यक्रम की मेजबानी करते हैं। सभी अपना रोजा खोलने और उत्सव के माहौल का आनंद लेने के लिए इकट्ठा होते है। बाबा सिद्दीकी ने आज रविवार, 24 मार्च को इस साल की इफ्तार पार्टी की मेजबानी की, जिसमें सलमान खान सहित कई सेलेब्स शामिल हुए।
Baba Siddique Iftar party: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में लगा सितारों का मेला, सलमान-इमरान ने लूटी महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी ने 24 मार्च को अपनी वार्षिक इफ्तार पार्टी की मेजबानी की। सलमान खान को उनके बॉडीगार्ड शेरा और उनकी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते हुए देखा गया। अभिनेता को रेड कार्पेट पर जाने से पहले बाबा सिद्दीकी को गले लगाते हुए देखा गया। इस दौरान सलमान खान ने चेकदार काला और सफेद कुर्ता पहना था, जिसमें वे काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। वहीं, इमरान हाशमी ने एक ब्लू कुर्ते में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Kangana-Arun Govil in BJP List: हिमाचल के मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना, मेरठ के रण में 'राम' की एंट्री
कार्यक्रम में सिद्धार्थ चतुवेर्दी और विजय वर्मा भी शामिल हुए। दोनों ने गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे को गले लगाया और खुशी का पल साझा किया। सिद्धार्थ डार्क ब्लू कुर्ते में नजर आए, वहीं विजय वर्मा को ग्रे कलर के कुर्ते में देखा गया। बाबा और जीशान सिद्दीकी की पार्टी में पहुंचे करण सिंह ग्रोवर ऑलिव ग्रीन आउटफिट में बेहद अच्छे लग रहे थे।
Ramayan: इस साल शुरू नहीं होगी रणबीर कपूर और नितेश तिवारी की 'रामायण', इन वजहों से हो रही शूटिंग में देरी
इस कार्यक्रम में फैसल खान के साथ जन्नत जुबैर और उनके भाई भी शामिल हुए। जन्नत हल्के नीले रंग के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को क्लच पर्स से पूरा किया।
सलीम खान को बाबा और जीशान सिद्दीकी के साथ पोज देते हुए भी देखा गया। इस कार्यक्रम में 'बिग बॉस 17' के विजेता मुनव्वर फारुकी भी मौजूद थे। उन्होंने एक साधारण गहरे हरे रंग का कुर्ता पहना और इसे सफेद पायजामा के साथ मैच किया था।
Lady Killer OTT Rights: नेटफ्लिक्स ने क्वालिटी चेक में रिजेक्ट की फिल्म, पहले से तय भुगतान भी रोकने की खबर