Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Baby John actor Varun Dhawan response on meme of aaj May 13 hai from Kalank movie of Jigra actress Alia Bhatt
{"_id":"664215774917ec47c10ea3ca","slug":"baby-john-actor-varun-dhawan-response-on-meme-of-aaj-may-13-hai-from-kalank-movie-of-jigra-actress-alia-bhatt-2024-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varun Dhawan: आखिर क्यों वरुण ने फैंस को याद दिलाई आज की तारीख? वजह जान नहीं रोक पाएंगे हंसी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Varun Dhawan: आखिर क्यों वरुण ने फैंस को याद दिलाई आज की तारीख? वजह जान नहीं रोक पाएंगे हंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 13 May 2024 07:00 PM IST
सार
हाल-फिलहाल वरुण और आलिया की फिल्म 'कलंक' के एक सीन को लेकर काफी मीम्स बनाए जा रहे थे। अब इन मीम्स को लेकर वरुण ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 4
वरुण धवन-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एक साथ ही फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। दोनों ने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था। करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की थी। इस फिल्म के बाद दोनों फिल्म 'कलंक' में एक साथ नजर आए थे। आज,13 मई को वरुण के एक पोस्ट की वजह से यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में है।
दरअसल, फिल्म के गाने के एक हिस्से को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बनाए जा रहे हैं। इस हिस्से में एक जगह 'मैं तेरा' कहा गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बनाए जा रहे हैं। दरअसल आज मई महीने की तेरहवीं तारीख है, जिसे लेकर लोग इसे 'मैं तेरा' की जगह '13 मे (तेरा मै) ' कह कर इसका मीम बना रहे हैं। इस पर 'बेबी जॉन' अभिनेता वरुण धवन ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट साझा किया है।
हिंदी टीवी शो की चर्चित हसीनाओं ने साउथ में चलाया जादू
3 of 4
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
वरुण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने के एक सीन की छोटी सी क्लिप साझा की है। इस वीडियो में आलिया और वरुण स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में फिल्म गाना बज रहा है। इस सीन में गाने का वही हिस्सा बज रहा है, जिसमें 'मैं तेरा' कहा गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए वरुण ने लिखा,'हां-हां आज मे 13 है'। बताते चलें कि साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'कलंक' का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन नें किया था। फिल्म में इन दोनों के अलावा सोनाक्षी सिन्हा,आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित नेने और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता तो नहीं मिली थी, लेकिन फिल्म के गाने और कुछ सीन्स आज भी फैंस के दिल में बसे हुए हैं।
Bhojpuri Actresses: भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़कर इन अभिनेत्रियों ने टीवी पर बनाई पहचान, आज कर रही हैं टीवी पर राज
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल वरुण अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर व्यस्त हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। इसमें उनके साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को ए. कालीश्वरन निर्देशित कर रहे हैं। वहीं, फिल्म के निर्माताओं में प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे शामिल हैं। इसके अलावा वरुण 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर भी दिखाई देंगी। इससे पहले दोनों पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'बवाल' में नजर आ चुके हैं। फिल्म को शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को साल 2025 में रिलीज किया जाएगा।
Varun Dhawan: वरुण के इस पोस्ट से रॉक का क्या है संबंध? 'बेबी जॉन' अभिनेता के जिम सॉन्ग पर भी हो रही चर्चा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।