सब्सक्राइब करें

Baby John: वीकएंड का भी फायदा नहीं उठा सकी 'बेबी जॉन', दूसरे हफ्ते में ही कर रही सिनेमाघरों से उतरने की तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 05 Jan 2025 10:16 PM IST
सार

Baby John Collection Day 12: वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' अपने दूसरे रविवार को भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।

विज्ञापन
Baby John box office collection day 12 varun dhawan lowest earning than his flop films on second sunday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन इसे छुट्टियों का फायदा नहीं मिला। जबर्दस्त प्रचार और दिग्गज कलाकारों के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाई। फिल्म को रिलीज हुए आज 12 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म इस वीकएंड भी अपना कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं, फिल्म के आज के कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया...

Trending Videos
Baby John box office collection day 12 varun dhawan lowest earning than his flop films on second sunday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

फिल्म की आज की कमाई
आज बॉक्स ऑफिस पर 'बेबी जॉन' का दूसरा रविवार था, लेकिन आज की कमाई के आंकड़ों को देख यह साफ है कि फिल्म अब सिनेमाघरों से उतरने की तैयारी कर रही है। दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही इसके आंकड़े लाखों में सिमटने लगे थे। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'बेबी जॉन' ने 12वें दिन 77 लाख रुपये का कलेक्शन किया। बीते दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 75 लाख रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John box office collection day 12 varun dhawan lowest earning than his flop films on second sunday
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की कुल कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बेबी जॉन' 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी है, लेकिन यह अब तक बजट का 23 प्रतिशत हिस्सा ही निकाल पाई है। फिल्म की कुल कमाई अब 38.47 करोड़ रुपये हो चुकी है। चलिए 'बेबी जॉन' की अब तक की कमाई पर नजर डाले..

Baby John box office collection day 12 varun dhawan lowest earning than his flop films on second sunday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

'पुष्पा 2' से काफी पीछे 'बेबी जॉन'
पिछले पांच वर्षों में 'बेबी जॉन' वरुण धवन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है, लेकिन कलेक्शन के मामले में फ्लॉप साबित हो चुकी है। बेबी जॉन फिल्म 'पुष्पा 2' के पांचवें सप्ताह के कलेक्शन को भी मात नहीं दे पा रही है, बल्कि उसके आधे तक भी नहीं पहुंच सकी। आज 32वें दिन पुष्पा 2 ने 6.51 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन 12वें दिन 'बेबी जॉन' लाखों में सिमट गई।

विज्ञापन
Baby John box office collection day 12 varun dhawan lowest earning than his flop films on second sunday
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुफासा से भी हार गई 'बेबी जॉन'
वहीं, मुफासा का आज का कलेक्शन 5.44 करोड़ रुपये है। वरुण धवन की 'बेबी जॉन' साउथ सुपरस्टार विजय की 2016 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार हैं। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो रोल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed