सब्सक्राइब करें

Baby John: पहले रविवार औंधे मुंह गिरी 'बेबी जॉन', अपनी फ्लॉप फिल्मों के कलेक्शन को भी पार नहीं कर पाए वरुण धवन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 29 Dec 2024 10:50 PM IST
सार

Baby John Collection Day 5: वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' अपने पहले वीकएंड पर भी बॉक्स ऑफिस पर बेदम रही। यह वरुण की अबतक की सबसे फ्लॉप फिल्म साबित हो रही है। 
 

विज्ञापन
Baby John box office collection day 5 varun dhawan lowest earning than his flop films on first weekend sunday
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताहांत है, लेकिन इसका भी फिल्म को कुछ खास फायदा नहीं मिला। वीकएंड होते हुए भी फिल्म की कमाई में खास इजाफा देखने को नहीं मिला। 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई 'बेबी जॉन' का आज सिनेमाघरों में पांचवा दिन था। वहीं, आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज कितनी कमाई की।

Trending Videos
Baby John box office collection day 5 varun dhawan lowest earning than his flop films on first weekend sunday
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पांचवें दिन का कलेक्शन
'बेबी जॉन' का आज बॉक्स ऑफिस पर पहला रविवार था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, आज पांचवें दिन 'बेबी जॉन' ने 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की। बीते दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में आज रविवार को फिल्म की कमाई में मामूली उछाल दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John box office collection day 5 varun dhawan lowest earning than his flop films on first weekend sunday
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म का अब तक का कलेक्शन
'बेबी जॉन' ने पहले दिन 11.25 करोड़ रुपये के साथ अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन ही यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। दूसरे दिन यानी गुरुवार को इसने 4.75 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन इसका कलेक्शन 3.65 करोड़ रुपये रहा। चौथे दिन फिल्म ने 16.44 प्रतिशत गिरावट के साथ 4.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं आज पांचवें दिन की कमाई के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 28.65 करोड़ रुपये हो चुका है।
 

Baby John box office collection day 5 varun dhawan lowest earning than his flop films on first weekend sunday
फिल्म बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

अपनी फिल्मों से पीछे वरुण धवन
पिछले पांच वर्षों में 'बेबी जॉन' वरुण धवन की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म है, लेकिन कलेक्शन के मामले में फ्लॉप साबित होने जा रही है। वरुण धवन की पिछली पांच फिल्मों के पहले रविवार के कलेक्शन पर नजर डाले तो 'बेबी जॉन' आखिरी नंबर पर आती है।

फिल्में पहले रविवार का कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
स्ट्रीट डांसर 3डी (2020) 17.76
सुई धागा: मेड इन इंडिया (2018) 16.05
जुग जुग जियो (2022) 15.1  
कलंक (2019) 11.63
भेड़िया (2022) 11.5
बेबी जॉन (2024) 4.75

विज्ञापन
Baby John box office collection day 5 varun dhawan lowest earning than his flop films on first weekend sunday
पुष्पा 2, मुफासा, बेबी जॉन - फोटो : एक्स

पुष्पा 2 से काफी पीछे बेबी जॉन
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' साउथ सुपरस्टार विजय की 2016 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थेरी' का हिंदी रीमेक है। 'बेबी जॉन' में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ जैसे कई कलाकार हैं। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो रोल है, बावजूद इसके फिल्म दर्शकों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाई। यह फिल्म 'पुष्पा 2' के चौथे सप्ताह के कलेक्शन को भी मात नहीं दे पा रही है, बल्कि उसके आधे तक भी नहीं पहुंच सकी। पुष्पा 2 का आज का कलेक्शन 16 करोड़ रुपये है। वहीं, मुफासा का आज का कलेक्शन 11.75 करोड़ रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed