फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby John Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर रेंगती नजर आ रही 'बेबी जॉन', जानें 9वें दिन किया कितना कलेक्शन

Thu, 02 Jan 2025 11:46 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 02 Jan 2025 11:46 PM IST
सार

Baby John Collection Day 9: वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता चला जा रहा है। फिल्म अभी तक 50 करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है। गुरुवार को भी इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। आइए जानते हैं इसके नौवें दिन का कलेक्शन?

विज्ञापन
Baby John box office Collection Day 9 varun dhawan keerthy suresh movie earning details
आज रिलीज हो चुकी है फिल्म बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरता जा रहा है। फिल्म को रिलीज हुए आज नौ दिन हुए, लेकिन लगता है, जिस तरह से इसकी कमाई में गिरावट दर्ज हो रही है, उस हिसाब से यह जल्द ही सिनेमाघरों से विदा ले लेगी। क्रिसमस पर रिलीज हुई ये फिल्म छुट्टियों का फायदा नहीं उठा पाई। वहीं, नए साल पर भी यह कुछ खास नहीं कर पाई। आइए जानते हैं फिल्म ने 9वें दिन कितना कलेक्शन किया। 

 
Baby John box office Collection Day 9 varun dhawan keerthy suresh movie earning details
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
9वें दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर ‘बेबी जॉन’ की कमाई में नए साल के दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने अपने रिलीज के 9वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अब तक एक करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, एक जनवरी को फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के ओपनिंग की बात करें तो 11.25 करोड़ रुपये के साथ फिल्म ने खाता खोला था। हालांकि, इसके बाद फिल्म डबल डिजिट का आंकड़ा नहीं छु पाई।
 
दिन  कलेक्शन
पहला दिन 11.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन 4.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन 3.65 करोड़ रुपये
चौथा दिन 4.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन 4.75 करोड़ रुपये
छठा दिन 1.11 करोड़ रुपये
सातवां दिन 2.15 करोड़ रुपये
आठवां दिन 2.71 करोड़ रुपये
नौवां दिन 1 करोड़ रुपये
कुल कमाई 36.40 करोड़ रुपये 















 
Baby John box office Collection Day 9 varun dhawan keerthy suresh movie earning details
बेबी जॉन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
‘बेबी जॉन’ का कुल कलेक्शन
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ के बजट की बात करें तो यह 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। अब तक फिल्म अपने बजट का 20 प्रतिशत ही कलेक्शन बॉक्स ऑफिस से कर पाई है। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 36.40 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Movie No.1 Mufasa: मूवी नंबर वन बनने से बस इतने कदम दूर ‘मुफासा’, अंग्रेजी से ज्यादा हिंदी में हिट रही


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baby John box office Collection Day 9 varun dhawan keerthy suresh movie earning details
बेबी जॉन से वरुण धवन का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
‘बेबी जॉन’ से आगे हॉलीवुड की ‘मुफासा’
वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ डेली कलेक्शन में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ और हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा’ से काफी पीछे चल रही है। इस फिल्म का यह हाल है कि यह ‘पुष्पा 2’ के 29वें दिन के कलेक्शन के बराबर भी कमाई नहीं कर पा रही है।
Pushpa 2 Collection: पांचवें हफ्ते में भी बरकरार 'पुष्पा 2' का जलवा, 1200 करोड़ी बनने की ओर तेजी से बढ़ाए कदम
विज्ञापन
Baby John box office Collection Day 9 varun dhawan keerthy suresh movie earning details
बेबी जॉन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन:
 
फिल्म  कलेक्शन
पुष्पा 2 5.1 करोड़ रुपये कलेक्शन
मुफासा 2.9 करोड़ रुपये कलेक्शन
बेबी जॉन 1 करोड़ रुपये कलेक्शन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed