फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidaamuyarchi: पैरामाउंट पिक्चर्स बना 'विदामुयार्ची' की रिलीज में देरी की वजह; 85 करोड़ रुपये पर अटका है मामला

Thu, 02 Jan 2025 11:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 02 Jan 2025 11:45 PM IST
सार

अजित की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' 10 जनवरी 2025 को रिलीज होनी थी, लेकिन निर्माताओं ने इसकी रिलीज को टाल दिया। हालांकि, इस देरी की वजह पैरामाउंट पिक्चर्स है। 

विज्ञापन
Vidaamuyarchi release postponed Lyca productions need to pay Paramount Pictures to save official remake rights
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran
साउथ सुपरस्टार अजित की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' इस साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार थी। निर्माताओं ने इसे इस पोंगल पर रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन अब उन्होंने इसकी रिलीज डेट को स्थगित कर दिया है। फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करने की जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए दी।

 

Vidaamuyarchi release postponed Lyca productions need to pay Paramount Pictures to save official remake rights
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran
निर्माताओं को मिला कॉपीराइट का नोटिस
दरअसल, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज में देरी करने की स्पष्ट वजह का खुलासा नहीं किया है, जबकि इसकी रिलीज में असल देरी की वजह पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा लाइका प्रोडक्शंस को भेजा गया कॉपी राइट का नोटिस है। दरअसल, 'विदायामुयार्ची' हॉलीवुड फिल्म ब्रेकडाउन की अनौपचारिक रीमेक है। पैरामाउंट पिक्चर्स ने लाइका प्रोडक्शंस पर मुकदमा करने का फैसला किया है।

 

Vidaamuyarchi release postponed Lyca productions need to pay Paramount Pictures to save official remake rights
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions

क्यों हुई फिल्म की रिलीज में देरी
ऐसे में 'विदायामुयार्ची' के आधिकारिक रीमेक अधिकार सुरक्षित करने के लिए लाइका को पैरामाउंट पिक्चर्स को 10 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। इस राशि का भुगतान करने के बजाय लाइका प्रोडक्शंस ने पैरामाउंट पिक्चर्स को फिल्म की रिलीज के लिए एक साझेदारी सौदे की पेशकश की है। फिल्म की रिलीज में देरी की असली वजह यही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidaamuyarchi release postponed Lyca productions need to pay Paramount Pictures to save official remake rights
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions

10 जनवरी को रिलीज होनी थी फिल्म
विदामुयार्ची हॉलीवुड फिल्म 'ब्रेकडाउन' का हिंदी रीमेक है, जो साल 1997 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कर्ट रसेल, जेटी वॉल्श, कैथलीन क्विनलान, एमसी गेनी, जैक नोजवर्थी और रेक्स लिन हैं। 'विदामुयार्ची' मूल रूप से तमिल भाषा में बनाई गई थी और इसे 10 जनवरी, 2025 को रिलीज किया जाना था। हालांकि, निर्माताओं ने पोस्टपोन की घोषणा को एक्स पर साझा किया।

विज्ञापन
Vidaamuyarchi release postponed Lyca productions need to pay Paramount Pictures to save official remake rights
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions

निर्माताओं का पोस्ट

लाइका प्रोडक्शंस ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'सभी को नए साल 2025 की शुभकामनाएं। अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण 'विदामुयार्ची' की रिलीज को पोंगल से स्थगित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बने रहें। इंतजार इसके लायक होगा।' 'विदामुयार्ची' को फिल्म निर्माता मगिज थिरुमेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अजित और मगिज थिरूमेनी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इसमें तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed