फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bad Newz Box Office: ‘बैड न्यूज’ के लिए 100 करोड़ तक पहुंचने की राह नहीं है आसान, जानिए अब तक की कुल कमाई

Thu, 01 Aug 2024 09:59 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 01 Aug 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Bad Newz box office collection day 14 click here to known about Tripti Dimri Vicky Kaushal film total earning
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म 'बैड न्यूज' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में दर्शकों को उनका कॉमिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 'बैड न्यूज' में विक्की के अलावा तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ दर्शक इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में असफल होती नजर आ रही है। आइए जानते हैं 'बैड न्यूज' ने 14 वें दिन कितनी कमाई की है।
Bad Newz box office collection day 14 click here to known about Tripti Dimri Vicky Kaushal film total earning
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09

आज फिल्म ‘बैड न्यूज’ को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं। विक्की इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 42.85 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। वीकेंड पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था, लेकिन वीक डेज पर तमाम प्रमोशन के बाद भी फिल्म की रफ्तार कम होती नजर आ रही है। 
Bad Newz box office collection day 14 click here to known about Tripti Dimri Vicky Kaushal film total earning
बैड न्यूज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘बैड न्यूज’ ने पहले वीकेंड पर 11.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म के मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म जल्द ही सौ करोड़ रुपये के आंकड़ा को छू लेगी, लेकिन अगले दिन सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की अब तक की कुल कमाई 56.67 करोड़ रूपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bad Newz box office collection day 14 click here to known about Tripti Dimri Vicky Kaushal film total earning
बैड न्यूज - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
फिल्म 'बैड न्यूज' एक अलग विषय पर बनाई हुई प्यारी सी फिल्म है। जो दर्शकों को हंसाती भी है और रुलाती भी है। लोगों को तृप्ति और विक्की की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। वहीं आज 14वें दिन फिल्म ने सिर्फ 82 लाख रूपये की कमाई की है। 
विज्ञापन
Bad Newz box office collection day 14 click here to known about Tripti Dimri Vicky Kaushal film total earning
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'बैड न्यूज' के मेकर्स वीकेंड का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म वीकेंड को अच्छा प्रदर्शन करेगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही हैं। ‘बैड न्यूज’ का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। उन्होंने हेटेरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन के इर्द-दिर्फ़ फिल्म की कहानी को बुना है जो दर्शकों को पसंद आ रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विक्की की यह फिल्म सौ करोड़ वाले क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed