अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म ईद के मौके पर दस्तक देगी। मगर, अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। यह फिल्म पहले 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, अब नहीं होगी। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं, रिलीज डेट बहुत लंबी नहीं टली है। अब यह फिल्म एक दिन बाद यानि 11 अप्रैल को रिलीज होगी। खुद अक्षय कुमार और टाइगर ने यह जानकारी दी है।
BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज डेट खिसकी आगे, अब इस दिन दस्तक देगी अक्षय कुमार-टाइगर की फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा एंटरटेनमेंट दर्शकों के बीच ईद के मौके पर आ रही है। फिल्म के गाने और ट्रेलर पहले ही धमाल मचा चुके हैं। अब दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म का आनंद लेने के लिए बेसब्र हैं और सांसे थामकर रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। मगर, इंताजर की घड़ियां थोड़ी और बढ़ गई हैं।
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन का अलग रोमांच देने वाली है। यह फिल्म 11 अप्रैल को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में हैं।
Amar Singh Chamkila: अमर सिंह चमकीला की स्क्रीनिंग में जुटे सितारे, शबाना आजमी ने इम्तियाज के साथ जमकर दिए पोज
फिल्म की रिलीज को लेकर अक्षय कुमार और श्रॉफ ने पोस्ट साझा की है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है। इसमें अक्षय कहते दिख रहे हैं, 'मैं और टाइगर इस वक्त अबू धाबी में हैं। हम लोग यहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए हुए हैं। यहां हमें शेख मिहन के यहां से इफ्तार के लिए इनविटेशन आया था तो हम उनसे मिलने गए थे। हमें बहुत अच्छा लगा'।
Bade aur Chote aur poori Bade Miyan Chote Miyan ki team ki taraf se aap sab ko advance mein Eid Mubarak.
Dekhiye #BadeMiyanChoteMiyan on Eid with your entire family, now releasing on 11th April, only in cinemas. pic.twitter.com/jlqaouQ5Tv
अक्षय कुमार ने आगे कहा, 'वहीं हमें पता चला कि यूएई ने यह घोषणा कर दी है कि ईद 10 अप्रैल को होगी। यानि की हिंदुस्तान में 11 अप्रैल को ईद होगी।' वीडियो में टाइगर कहते दिख रहे हैं, 'और हमने हमेशा से कहा है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद पर ही आएगी और अपना वादा बरकरार रखते हुए हम आपसे आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 11 तारीख को ही मिलेंगे'। अक्षय आगे कहते हैं, 'बड़े मियां और छोटे मियां' की तरफ से आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक'।
BMCM: 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज डेट खिसकी आगे, अब इस दिन दस्तक देगी अक्षय कुमार-टाइगर की फिल्म