सब्सक्राइब करें

Badshah: सॉरी यार फ्लो में निकल गया…, डिवाइन पर कमेंट करने के बाद रैपर बादशाह ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 26 Nov 2024 01:53 PM IST
सार

Badshah: रैपर बादशाह ने मुंबई हिप-हॉप का सारा क्रेडिट डिवाइन को देने के बाद अब सोशल मीडिया पर माफी मांगी हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए बादशाह ने अपने कमेंट पर प्रतिक्रिया दी। आइए जानते हैं पूरे मामले को…
 

विज्ञापन
Badshah Apologises crediting rapper divine for mumbai hip hop says sorry it comes in flow
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
रैपर बादशाह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए माफी मांगी। दरअसल, हाल ही में बादशाह ने ‘एमटीवी हसल 4’ में बतौर गेस्ट शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रैपर डिवाइन और मुंबई हिप-हॉप को लेकर कमेंट किया। बाद में अपनी टिप्पणी के लिए बादशाह ने एक्स पर एक माफी मांगी है। आइए जानते हैं पूरे मामले को विस्तार से….


 
Trending Videos
Badshah Apologises crediting rapper divine for mumbai hip hop says sorry it comes in flow
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
डिवाइन को दिया हिप-हॉप का क्रेडिट
 ‘एमटीवी हसल 4’ में बतौर गेस्ट बादशाह ने ‘99 साइड’ की तारीफ करते हुए उनकी तुलना डिवाइन से की। उन्होंने कहा कि 99 साइड में मुंबई में डिवाइन की जगह लेने की क्षमता है। बादशाह ने यह भी कहा कि डिवाइन ही वह शख्स हैं जिन्होंने मुंबई हिप-हॉप को लोकप्रिय बनाया। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी यह टिप्पणी पसंद नहीं आई।
Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर इस बार हुआ जबर्दस्त टास्क, रजत ने शिल्पा को कहा- 'लात से मरना पड़ेगा', जानें क्यों

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badshah Apologises crediting rapper divine for mumbai hip hop says sorry it comes in flow
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
अब मांगी माफी
बादशाह को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगी और  मुंबई हिप-हॉप को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए अन्य रैपर्स को भी श्रेय दिया है। वहीं, जब एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "चलो बादशाह भई अकेले तो नहीं हुआ है बॉम्बे हिप-हॉप बड़ा," तो बादशाह ने जवाब दिया, "सॉरी यार, फ्लो में निकल गया था। बेशक नैजी, एमीवे, कामभारी, डी इविल और उन सभी ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।"
Badshah Apologises crediting rapper divine for mumbai hip hop says sorry it comes in flow
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या कहा था बादशाह ने?
शो के लेटेस्ट एपिसोड के एक छोटे से वीडियो क्लिप ने विवाद खड़ा कर दिया। वायरल हो रहे वीडियो में बादशाह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, "हम सभी डिवाइन से प्यार करते हैं। अकेले उसने मुंबई हिप-हॉप लेकर आया है ऊपर।" डिवाइन के प्रशंसकों ने तो बादशाह के बयान की तारीफ की, लेकिन अन्य ने उनसे दूसरे रैपर्स के योगदान ना भूलने की सलाह दी। 
 
विज्ञापन
Badshah Apologises crediting rapper divine for mumbai hip hop says sorry it comes in flow
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 
बादशाह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, "99 साइड गालिब से भी बेहतर नहीं है और बादशाह उन्हें अगला डिवाइन बता रहे हैं? बादशाह ने कहा कि बॉम्बे सीन पूरी तरह से डिवाइन है, लेकिन एमीवे ने डिवाइन से कहीं ज्यादा किया है।" एक और ने लिखा, "ये अच्छा मजाक था। अगला मजाक प्लीज।"

Arbaaz Khan Wife Sshura: शूरा खान ने पति अरबाज के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, फैंस ने दी शानदार प्रतिक्रिया
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed