Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Indian comedian and actor Vir Das hosted International Emmy Awards 2024 Aditya Roy Kapur graced red carpet
{"_id":"674542dc8a6434085e0e490f","slug":"indian-comedian-and-actor-vir-das-hosted-international-emmy-awards-2024-aditya-roy-kapur-graced-red-carpet-2024-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"International Emmy Awards 2024: वीर दास ने होस्ट किए अवॉर्ड्स, रेड कार्पेट पर आदित्य रॉय कपूर पर ठहरीं निगाहें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
International Emmy Awards 2024: वीर दास ने होस्ट किए अवॉर्ड्स, रेड कार्पेट पर आदित्य रॉय कपूर पर ठहरीं निगाहें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 26 Nov 2024 10:12 AM IST
सार
International Emmy Awards 2024: इंटरनेशनल अवॉर्ड समारोह को इस बार भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास ने होस्ट किया। वहीं, आदित्य रॉय कपूर रेड कार्पेट पर खूब छाए।
विज्ञापन
1 of 4
International Emmy Awards 2024
- फोटो : सोशल मीडिया
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स को इस बार भारतीय टच मिला। भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह को होस्ट किया। वहीं, आदित्य रॉय कपूर रेड कार्पेट पर छा गए। आदित्य रॉय कपूर की सीरीज 'द नाइट मैनेजर' को इस बार ड्रामा सीरीज में नॉमिनेशन मिला। यह इकलौती भारतीय सीरीज रही, जिसे नामांकन मिला।
Trending Videos
2 of 4
द नाइट मैनेजर
- फोटो : इंस्टाग्राम @anilskapoor
अवॉर्ड पाने से चूकी द नाइट मैनेजर
एमी अवॉर्ड्स में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' पुरस्कार पाने से चूक गई है। 2024 के अंतरराष्टीय एमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज श्रेणी के लिए इस सीरीज को नामांकित किया गया था। यह भारत से एमी में नामांकित होने वाली एकमात्र वेब सीरीज थी। इस श्रेणी में 'द नाइट मैनेजर' का मुकाबला फ्रांसीसी सीरीज 'लेस गौटेस डे डियू', ऑस्ट्रेलिया सीरीज 'द न्यूजरीडर 2' और अर्जेंटीना सीरीज 'इओसी एल एस्पिया एरेपेंटिडो 2' से था। अवॉर्ड 'लेस गौटेस डे डियू' ने जीता।
Arjun Kapoor: 'इश्कजादे' में परिणीति चोपड़ा की कास्टिंग के खिलाफ थे अर्जुन कपूर? बोले- मुझे वह....
वीर दास ने पहने इस डिजाइनर के कपड़े
वीर दास ने पहली बार एमी अवॉर्ड्स को होस्ट किया। समारोह से पहले प्रेस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'नर्वस हूं, लेकिन अच्छा लग रहा है अपनी जिम्मेदारियों को लेकर'। वीर दास भी ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी हैंडसम नजर आए। वीर दास ने दिल्ली स्थित शुभांगी बाजपेयी के डिजाइनर कपड़े एमी के मंच पर पहने। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।